विधानसभा चुनाव में हार के बाद BJP को मिली बड़ी खुशखबरी, असम पंचायत चुनाव में मिली बड़ी जीत

गुवाहाटी। बीजेपी को हाल ही विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद असम से राहत भरी खबर सामने आई है। असम में पंचायत चुनावों में अब तक की मतगणना में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) बढ़त बनाये हुए है। जबकि कांग्रेस पीछे चल रही है। ग्राम पंचायत वार्ड चुनाव में भाजपा ने 481 , कांग्रेस ने 300 और भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद ने 115 सीटों पर जीत हासिल की है। बीजेपी ने 30 अंचलिक पंचायत सदस्य सीटें और 33 ग्राम पंचायत अध्यक्ष की सीटें भी जीतीं।

BJP set to win Panchayat polls in Assam

असम में हुए पंचायत चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस, असम गण परिषद, AIUDF, वामपंथी दल, बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट मुख्य पार्टियां हैं। इनके अलावा हजारों निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं। 5 दिसंबर को असम के 16 जिलों में पहले चरण के मतदान हुए थे, जिनमें भारी संख्या में लोग वोट देने के लिए उमड़े थे। पहले चरण में रिकॉर्ड 81.5 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इन चुनावों में इस बार NRC का मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

धेमाजी, लखीमपुर, टिनसुकिया, डिब्रूगढ़, शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट, मजुली, गोलाहाट, नगांव, बिस्वनाथ, सोनितपुर, दर्रांग, मोरिगांव. कामरूप मेट्रो और कामरूप जिलों में पहले चरण की वोटिंग हुई थी। दूसरे चरण के मतदान में भी भारी संख्या में लोग जुटे थे।

दूसरे चरण की वोटिंग 9 दिसंबर को असम के 10 जिलों में हुई थी। इस चरण में 75 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। दूसरे चरण में असम के नलबारी, बारपेटा, बोंगाईगांव, धुबड़ी, दक्षिण सलंमारा, ग्वालपाड़ा, कछार, हैलाकांडी. करीमगंज और होजाई जिलों में वोटिंग हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+