मोदी की इजरायल यात्रा को 'वोटबैंक राजनीति' के खिलाफ इस्तेमाल करेगी भाजपा

मोदी की इजरायल यात्रा को 'वोटबैंक' के खिलाफ इस्तेमाल करेगी भाजपा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा से उनकी पार्टी भाजपा उत्साहित है। भाजपा इसे वोट बैंक से आगे जाकर राष्ट्रहित सबसे पहले की राजनीति के तौर पर पेश करना चाहती है। टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा इस दौरे से जनता के संदेश देगी कि वो वोट बैंक के लिए राजनीति नहीं करती है।

मोदी की इजरायल यात्रा को 'वोटबैंक' के खिलाफ इस्तेमाल करेगी भाजपा

इजरायल जाने वाले पहले पीएम

इजरायल जाने वाले पहले पीएम

मोदी का इजरायल दौरा किसी भारतीय पीएम का पहला इजरायली दौरा है। मोदी के इस दौरे से भाजपा का संदेश है कि वो अल्पसंख्यक वोटों के लिए किसी देश से मुंह नहीं मोड़ेंगे। माना जाता रहा है कि मुस्लिमों की नाराजगी से बचने के लिए इजरायल से राजनीतिक पार्टियां दूरी बनाती रही हैं।

शाह ने किया ट्वीट, दौरे को बताया एतिहासिक

शाह ने किया ट्वीट, दौरे को बताया एतिहासिक

भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने पीएम के इजरायल दौरे को एतिहासिक कहा है। साथ ही उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री काल में इजरायल के पीएम के भारत दौरे का भी जिक्र किया है। पार्टी इससे जनता के बीच ये मैसेज देना चाहती है कि पीएम ने देशहित में ये दौरा किया, जबकि दूसरे प्रधानमंत्री मुस्लिम वोटों के रूठ जाने की डर से इससे बचते रहे।

पहले भी दिया 'मुस्लिमों वोट' की जरूरत का होने का संकेत

पहले भी दिया 'मुस्लिमों वोट' की जरूरत का होने का संकेत

नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के इतर पहले भी भारतीय जनता पार्टी ऐसे फैसले करती रही है, जो अप्रत्यक्ष तौर पर ये दिखाएं कि उन्हें मुस्लिम वोट की जरूरत नहीं है। पार्टी ने यूपी चुनावों में एक भी मुस्लिम कैंडिडेट खड़ा नहीं किया। इस कदम का मकसद ही यही था कि भाजपा ये दिखाए कि वह मुस्लिम वोटों पर आश्रित नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+