राजभवन से पहले BJP ने येदिरप्पा के शपथ ग्रहण की कर दी घोषणा, फिर Tweet किया डिलीट
नई दिल्ली। बीएस येदिरप्पा कल सुबह 9.30 बजे कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। भाजपा नेता और पूर्व कानून मंत्री सुरेश कुमार ने पहले सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की लेकिन उन्होंने बाद में पोस्ट को ही डिलीट कर दिया। वहीं, कर्नाटक बीजेपी ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि कल राजभवन में श्री बीएसवाई (बीएस येदिरप्पा) कर्नाटक मुख्यमंत्री पद के रूप में 9.30 बजे शपथ लेंगे। लेकिन, उसके बाद इस ट्वीट को कर्नाटक बीजेपी की साइट से हटा दिया गया। बीजेपी की तरफ से यह पूरा ड्रामा राजभवन की आधिकारिक घोषणा कर दी।

हालांकि, अब स्पष्ट हो चुका है कि कल येदिरप्पा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, शाम को एक तरफ बैंगलोर में राजभवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई, तो वहीं बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर विक्ट्री साइन दिखाते हुए मीडिया के सामने आए। वहीं, राजभवन की तरफ से भी अभी तक कोई बयान नहीं आया है। वहीं, इस बीच यह भी खबर है कि अगर येदिरप्पा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हैं, तो पीएम मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शपथ नहीं लेंगे।
बीजेपी के पास फिलहाल स्पष्ट बहुमत नहीं है, लेकिन उन्हें भरोसा है कि सदन में बहुमत प्राप्त कर लेंगे। कर्नाटक में बीजेपी नेता बी श्रीरामुलू ने कहा है कि वे कुछ निर्दलीय और दूसरी पार्टियों (कांग्रेस-जेडीएस) के विधायकों को अपने पक्ष में लाकर सरकार बना लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications