'कर्नाटक में 100 फीसदी जल्द से जल्द होगा दोबारा चुनाव'
Recommended Video

बेंगलुरू। कर्नाटक में जिस तरह से मंत्रालयों के आवंटन को लेकर जेडीएस और कांग्रेस के बीच ठनी हुई है, उसके बाद भाजपा ने गठबंधन की सरकार पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा नेता शशील नामसोही ने कहा कि मौजूदा कर्नाटक सरकार पैरालाइज हो गई है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने अभी तक कोई भी फैसला नहीं लिया है। प्रदेश के अलग-अलग विभागों में सरकार की ओर से एक भी फैसला नहीं लिया गया है, जिसकी वजह से प्रशासन पूरी तरह से ठप पड़ा है।

नामोशी ने कहा कि प्रदेश में फिर से चुनाव पूरी तरह से सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि मुझे 100 फीसदी इस बात का भरोसा है कि प्रदेश में जल्द से जल्द चुनाव होना है, या फिर एचडी कुमारस्वामी को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। गौरतलब है कि जेडीएस और कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस और जेडीएस में लगातार मंत्रालय के बंटवारे को लेकर तकरार बनी हुई है, अभी तक इसपर दोनों दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई है, जिसकी वजह से प्रदेश के अहम विभागों में किसी भी तरह का कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications