भाजपा ने की महबूबा मुफ्ती को गिरफ्तार करने की मांग, कहा- तिरंगे पर उनका बयान देशद्रोह
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने महबूबा मुफ्ती के जम्मू कश्मीर को उनका अलग झंडे फिर से दिए जाने और तिरंगा ना उठाने को लेकर दिए बयान को देशद्रोह कहा है। पार्टी ने कहा है कि इस बयान के लिए महबूबा मुफ्ती को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। शुक्रवार को पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि जब जब तक कश्मीर को पुराना झंडा वापस नहीं होगा, वह तिरंगा नहीं उठाएंगी। इसी बयान पर भाजपा की प्रतिक्रिया आई है।

Recommended Video
महबूबा मुफ्ती के बयान पर जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रविन्दर राणा ने कहा, मैं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अनुरोध करूंगा कि वो इस देशद्रोही टिप्पणी का संज्ञान लें और महबूबा मुफ्ती पर देशद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज कराकर, उन्हें जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा, जम्मू और कश्मीर हमारे देश का एक अभिन्न अंग है, इसलिए केवल एक ध्वज ही फहराया जा सकता है। तिरंगे के अलावा यहां कोई और झंडा नहीं होगा। उन्होंने ये भी कहा कि महबूबा मुफ़्ती कश्मीर के लोगों को भड़काने की कोशिश ना करें।
बीते साल 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा केंद्र सरकार ने खत्म कर दिया था। इसके बाद महबूबा मुफ्ती हिरासत में थीं। हाल ही में उनकी रिहाई हुई है। रिहाई के बाद शुक्रवार को महबूबा मुफ्ती ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुफ्ती ने इसमें कहा कि वह तिरंगा तभी थामेंगी जब राज्य का पहले का झंडा बहाल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक जम्मू-कश्मीर को लेकर पिछले साल पांच अगस्त को संविधान में किए गए बदलावों को वापस नहीं ले लिया जाता, तब तक उन्हें चुनाव लड़ने अथवा तिरंगा थामने में कोई दिलचस्पी नहीं है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर से पिछले साल 5 अगस्त को आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से वहां के सिविल सचिवालय से जम्मू-कश्मीर का झंडा हटा लिया गया था, जो कि पहले वहां तिरंगे के साथ-साथ फहराया जाता था।












Click it and Unblock the Notifications