पाकिस्तान की पैरवी करने वाले कांग्रेस नेता पर भड़की BJP, बोली-आतंक और बातचीत एकसाथ संभव नहीं

पाकिस्तान और आतंकियों से बातचीत की पैरवी करने वाले कांग्रेस नेताओं पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे आश्चर्य है कि जब देश में जब अनंतनाग मुठभेड़ सामने आ रही है, तब भी कुछ नेता ऐसे बयान देते हैं जो देश के खिलाफ हैं। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज कहते हैं कि मोदी सरकार को पाकिस्तान से बात करना चाहिए और आतंकियों के मन में क्या चल रहा है उसे समझना चाहिए, उनसे बात करना चाहिए। हमारी पार्टी इस बयान की कठोर निंदा करती है।

जहां तक ​​फारूक अब्दुल्ला और दूसरे नेताओं की बात है तो उन्होंने भी पाकिस्तान से बातचीत की बात कही है। संबित पात्रा ने कहा कि भारत की तरफ से हजार बार कहा गया है कि बातचीत और आतंक कभी एक साथ नहीं चल सकते। फिर भी, जब सैनिक अपने जीवन का बलिदान दे रहे हैं और जब उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है, तो ऐसे बयान दिए जा रहे हैं - यह न केवल अनुचित है, बल्कि दुखद भी है। भारत जवाब देगा।

Sambit Patra attacks on Congress

पत्रकारों के बॉयकॉट पर भी भड़के संबित पात्रा
पत्रकारों के बॉयकॉट पर संबित पात्रा ने जवाब देते हुए कहा कि जिसका सच में बहिष्कार होना चाहिए उनका नहीं करेंगे लेकिन ऐसे लोगों का बहिष्कार करेंगे जो इनसे कठिन सवाल पूछते हैं। संबित पात्रा ने कहा कि जब पत्रकार इनसे सवाल पूछते हैं कि आपके राज्य में भ्रष्टाचार क्यों हो रहा है? जी-20 सफल हुआ या नहीं हुआ? तो फिर ये सच्चाई का जवाब देने के बजाय बहिष्कार करना शुरू कर देते हैं। क्या नेता भगवान हैं क्या? ये भगवान पर सवाल उठा सकते हैं लेकिन पत्रकार इनसे सवाल नहीं पूछ सकते हैं। बहिष्कार करना है तो राहुल गांधी का करो जो विदेश में जाकर देश की बुराई करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+