BJP अध्यक्ष बोले- पाकिस्तानियों, रोहिंग्याओं को हटाने के लिए ओल्ड सिटी में सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे, आवैसी ने दिया ये जवाब
BJP अध्यक्ष बोले - GHMC चुनाव जीतने के बाद पाकिस्तानियों, रोहिंग्याओं को हटाने के लिए ओल्ड सिटी में सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे, आवैसी ने दिया ये जवाब
हैदराबाद। हैदराबाद में तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष बंदी संजय ने मंगलवार को एक ऐसा बयान दिया जिसके बाद सियासत गरमा गई है। बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय ने कहा टीआरएस और एआईएमआईएम रोहिंग्या, पाकिस्तानी और अफगान मतदाताओं के साथ जीएचएमसी चुनाव जीतने की कोशिश कर रही हैं। GHMC के चुनाव में जीत हासिल करने के बाद हम पाकिस्तानियों, अफगानिस्तानियों और रोहिंग्या मतदाताओं को वहां से हटाने के लिए हम ओल्ड सिटी में सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे।

जिस पर एआईएआईएम सुप्रीमो असद्दीन ओवैसी ने तुरंत पलटवार करते किया। आवैसी ने कहा भाजपा के एक नेता ने कहा कि अगर वे चुनाव (जीएचएमसी) जीतते हैं तो वे पाकिस्तानियों, रोहिंग्याओं को वहां से हटाने के लिए ओल्ड सिटी में सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे। ओवैसी ने कहा यहाँ रहने वाले सभी भारत के नागरिक हैं। आवैसी ने चुनौती देते हुए कहा कि मैं आपको यह बताने के लिए 24 घंटे देता हूं कि यहां कितने पाकिस्तानी रहते हैं ?
बता दें ग्रेटर हैदराबाद निकाय चुनाव जंग अब तेज हो गई है ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM पुराने हैदराबाद इलाके की सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि बीजेपी और टीआरएस ने सभी 150 निगम पार्षद सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं। बिहार चुनाव में 5 सीट जीत कर जलवा दिखाने वाले ओवैसी की परीक्षा उनके गढ़ हैदराबाद में है।












Click it and Unblock the Notifications