भाजपा में सिर्फ एक व्यक्ति ही ताकतवर है: कपिल सिब्बल
वहीं पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी अपने ट्वीट में बदलाव किया है। गौर हो कि उनके ट्वीट में लिखा गया था कि 'अबकी बार मोदी सरकार, पर अब इसे बदलकर 'अबकी बार भाजपा सरकार कर दिया गया है। लिहाजा पार्टी को भी अब अंदाजा हो गया है कि मोदी, पार्टी से बड़े होते जा रहे हैं।
इसके अलावा मोदी ने भी अपने लिए प्रयोग किये गये नारे 'हर हर मोदी' पर आपत्ति जताई थी। यह ध्यान देने योग्य है कि नरेंद्र मोदी की वाराणसी रैली में उनके समर्थकों ने 'हर हर मोदी' के नारे लगाये थे, जिसकी राजनीतिक जगत में निंदा हो रही है। आज ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट किया कि मोदी ने हिंदुत्व का सम्मान नहीं किया है, शंकराचार्य द्वारा लताड़ने के बाद ही उन्होने अपनी बात पर अफसोस जताया। जिसके बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि मोदी को वाराणसी सीट पर दिग्विजय सिंह चुनौती दे सकते हैं।
कांग्रेस के एक अन्य नेता का कहना है कि भाजपा में लाल कृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, जसवंत सिंह और मुरली मनोहर जोशी का अपमान किया जा रहा है।