Haryana assembly elections 2019: चुनावी खेल में पीछे चल रहे हैं बीजेपी के 3 स्टार खिलाड़ी

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के अभी तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगता दिखाई दे रहा है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीन स्टार खिलाड़ियों को मैदान में उतारा है। महिला कुश्ती खिलाड़ी बबीता फोगाट, हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह और पुरुष कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त को पार्टी ने वोट लाने की जिम्मेदारी सौंपी है। नतीजों से पहले रुझान पर नजर डालें तो ये सभी स्टार खिलाड़ी भाजपा की उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

BJPs 3 star players are trailing in Haryana assembly elections 2019

हरियाणा की चरखी दादरी विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार बबीता फोगाट पीछे चल रही हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के नृपेंद्र सिंह सांगवान और आईएनएलडी के नितिन जंगू से है वहीं, पिहोवा विधानसभा सीट से इस बार 20 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की थी जिसमें बीजेपी उम्मीदवार संदीप सिंह पर सबकी निगाहें टिकी हैं। संदीप सिंह का भी प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है और वह पीछे चल रहे है। ऐसा ही कुछ हाल कुश्ती खिलाड़ और बरोदा विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार योगेश्वर दत्त ने भी निराश किया है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र और हरियाणा राज्यों में भाजपा के दोनों निवर्तमान मुख्यमंत्री विफल रहे?

योगेश्वर दत्त को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीकृष्ण हुड्डा से चुनौती मिल रही है। अभी तक के रुझानों में योगेश्वर दत्त तीसरे स्थान पर है, हालांकि ये रुझान लगातार बदल रहे हैं और श्रीकृष्ण हुड्डा के साथ उनकी कांटे की टक्कर चल रही है। बता दें, बता दें, 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार राज्य में बहुमत हासिल किया था। भाजपा ने दस साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया था। 2014 में हरियाणा की 90 सीटों में 47 पर भाजपा को जीत मिली थी, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल को 19 और कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य को 9 सीटें मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+