By-election 2025: भाजपा ने उपचुनाव के लिए जारी की 5 उम्मीदवारों की लिस्ट, J&K की इस सीट से किसे दिया टिकट?
By-election 2025: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 13 अक्टूबर को देश भर की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी। इन सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी।
इन चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने 2025 में होने वाले विधानसभा उप-चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी उपचुनावों के लिए जो लिस्ट जारी की है।

- भाजपा की लिस्ट के अनुसार जम्मू-कश्मीर की बुडगाम सीट से आगा सैयद मोहसिन चुनाव लड़ेंगे।
- वहीं नगरोटा सीट से देवयानी राणा चुनाव लड़ेंगी।
- झारखंड में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित घाटशिला सीट से बाबूलल सोरेन को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।
- ओडिशा की नुआपड़ा से जय धोलाकिया को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।
- तेलंगाना में जुबली हिल्स सीट से लंकाला दीपक रेड्डी मैदान में होंगे।
इस तरह भाजपा द्वारा जारी उपचुनाव के लिए जारी की गई उम्मीदवारों की सूची में चार पुरुष और एक महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

राज्यों की 5 सीटों पर 11 नवंबर को होगी वोटिंग
जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।
क्या है नामांकन की आखिरी तारीख?
अधिसूचना के अनुसार, ओडिशा की 71-नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन 20 अक्टूबर से दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्टूबर को होगी और उम्मीदवार 24 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।
ओडिशा पर क्यों हो रहे उपचुनाव?
ओडिशा की ये सीट सीट बीजद विधायक राजेंद्र ढोलकिया के 8 सितंबर को चेन्नई में इलाज के दौरान हुए निधन के बाद खाली हुई थी, जिसके चलते यहां उपचुनाव करवाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications