Telangana Election: BJP ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, 3 सांसदों पर दांव, राजा सिंह को मिला टिकट

Telangana Election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 119 सीटों में से फिलहाल 52 प्रत्याशियों का ऐलान किया है।

पहली लिस्ट में तीन सांसद और 12 महिलाओं को टिकट दिया गया है। पार्टी ने करीमनगर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार, सांसद सोयाम बापू को बोथ से और कोरुतला से सांसद अरविंद धर्मपुरी को चुनाव मैदान में उतारा है।

Telangana Election 2023

इसके अलावा एटाला राजेंदर को दो सीटों से उम्मीदवार बनाया है, जिसमें वह हुजूराबाद और गजवेल से चुनाव लड़ेंगे। बीआरएस के पूर्व सदस्य एटाला गजवेल में अपनी पूर्व पार्टी सुप्रीमो और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) के साथ मुकाबला करेंगे।

वहीं गोशामहल से मौजूदा विधायक राजा सिंह का निलंबन रद्द कर उन्हें फिर से उसी सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है। राजा सिंह को पिछले साल अगस्त में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ 'ईशनिंदा' टिप्पणी करने के लिए गिरफ्तारी के बाद पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

तेलंगाना के आईटी मंत्री और सीएम केसीआर के बेटे केटी रामा राव के खिलाफ पार्टी ने सिरसिला सीट से रानी रुद्रमा रेड्डी को अपना चेहरा बनाया है। बता दें कि पार्टी प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में शुक्रवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के दौरान नामों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

इससे पहले कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को तेलंगाना चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख अनुमुला रेवंत रेड्डी को कोडंगल से और तेलंगाना कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी को हुजूरनगर से मैदान में उतारा गया था।

मालूम हो कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को होंगे और परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।तेलंगाना में इस विधानसभा चुनाव में भाजपा, सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है। 2018 में हुए चुनाव में बीआरएस 119 में से 88 सीटें जीतने में कामयाब रही थी और उसका वोट शेयर 47.4 प्रतिशत था। कांग्रेस 19 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+