भाजपा ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 14वीं सूची, लोकसभा के 3 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की 14वीं सूची जारी की है। इसके अलावा ओडिशा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी बीजेपी ने एक लिस्ट और जारी की है। जारी की गई सूची के अनुसार मयूरभंज, भद्रक और जजपुर लोकसभा सीट के लिए क्रमश: बिस्वेसर तुडु, अभिमन्यू सेठी और अमिया मलिक को उम्मीदवार बनाया है।

BJP released candidates in Odisha for Lok Sabha and Legislative Assembly Elections also

वहीं ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई सूची में कुल 11 विधानसभा सीटें शामिल हैं। इनमें से आनंदपुर से आलोक सेठी, रैरंगनगर से नाबा चरण माझी, मरोडा से कृष्णा महापात्रा, नीलगिरी से सुकांता नायक, आठमलिक सीट से भागीरथी प्रधान, बांगी से सुभ्रांशु शेखर, आथगडढ़ सीट से ब्रजेंद्र राय, पटकुरा से बिजया महापात्रा, महाकालपाड़ा से बिजय प्रधान, पुरी से जंयत सारंगी, भुवनेश्वर नार्थ से अपाराजिता मोहंती को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने ओडिशा की 2 लोकसभा और 9 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। जिसमें भाजपा में शामिल होने वाले खरबेला स्वेन को कंधमाल से प्रत्याशी बनाया गया है। ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटें हैं। इसके लिए धीरे-धीरे उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा रहा है। आपको बता दें कि ओडिशा में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा।

यह भी पढ़ें- चुनाव प्रचार के दौरान 'ऑटो ड्राइवर' बनीं उर्मिला मातोंडकर, तस्वीरें हुई वायरल

वही सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर दावा किया है कि उनकी पार्टी पूर्वोत्तर राज्यों, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बेहतर नीतेजे लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी अन्य राज्य में सीटे कम होती हैं उसकी भरपाई इन राज्यों से होगी और बीजेपी को आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से बहुमत हासिल होगा। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि ओडिशा में भी बीजेपी मजबूत है और ज्यादा से ज्यादा सीटे आएंगी।

यह भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ की रैली, पहली पंक्ति में बैठा था अखलाक लिंचिंग का आरोपी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+