नई बीजेपी कार्यकारिणी से अमित शाह ने स्मृति ईरानी को बाहर किया

नई दिल्ली| भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गुरूवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पुनर्गठन किया, लेकिन इस कार्यकारिणी में बीजेपी का बेहद चर्चित चेहरा शामिल नहीं है। हम बात कर रहे हैं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की जिन्हें अमित शाह ने नई कार्यकारिणी से बाहर रखा है।

स्मृति ईरानी के अलावा इस बार की कार्यकारिणी में केंद्रीय मंत्री नज्मा हेप्तुल्ला, अभिनय से राजनीति कूदी हेमा मालिनी और महाराष्ट्र में पार्टी की युवा नेता शाइना एन.सी. को भी शामिल नहीं किया गया है।इनके अलावा दिल्ली में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी किरण बेदी भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नहीं ली गई हैं। अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि स्मृति, हेमा को पार्टी नई भूमिका दे सकती है तो वहीं नजमा और किरण बेदी कार्यकारिणी से क्यों बाहर हुई है इसका खुलासा अभी हो नहीं पाया है।

स्मृति ईरानी को अमित शाह ने जगह नहीं दी

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित 111 सदस्य हैं। सूची में 27 विशेष आमंत्रित हैं जिसमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि 40 विशेष आमंत्रितों से अलग राज्य विधानसभाओं और विधान परिषदों के सभी नेताओं और राज्यों के अध्यक्षों को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आमंत्रित किया गया है। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक अगले महीने बेंगलुरू में होने की उम्मीद है।

किरण बेदी को भी जगह नहीं मिली

शामिल मंत्रियों में राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, एम. वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, अनंत कुमार, थावर चंद गहलोत, मेनका गांधी, जगत प्रकाश नड्डा, रविशंकर प्रसाद, कलराज मिश्र, नरेंद्र सिंह तोमर, राधामोहन सिंह, जुएल ओरांव, सुरेश प्रभु और हर्षवर्धन हैं। कई राज्य मंत्रियों को भी लिया गया है और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री भी इसमें शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+