क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दिल्ली हिंसा पर भी सोनिया गांधी को राजनीति सूझ रही, ये दुखद: रविशकंर प्रसाद

Google Oneindia News

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिल्ली हिंसा दिए बयान को अनुचित कहा है। उन्होंने कहा कि ये समय इस तरह की राजनीति वाली बातें करना का नहीं जो कांग्रेस की अध्यक्ष कर रही हैं। सोनिया गांधी ने दिल्ली हिंसा के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा है और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया है। इस पर प्रसाद ने ये कहा है।

Recommended Video

दिल्ली हिंसा पर भी सोनिया गांधी को राजनीति सूझ रही, ये दुखद: रविशकंर प्रसाद
delhi voilence, delhi, BJP, Ravi Shankar Prasad, Sonia Gandhi, congress, amit shah,दिल्ली, रविशंकर प्रसाद, भाजपा, सोनिया गांधी

रविशंकर प्रसाद ने कहा है, सोनिया गांधी ने दिल्ली हिंसा पर जो बयान दिया वो अनुचित है। एक बड़ी पार्टी जिसने 50 साल देश पर राज किया है, उसकी अध्यक्ष को तो इस समय शांति और सद्भाव की पहल करनी चाहिए। उन्हें इस समय भी राजनीति सूझ रही है। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी सोनिया गांधी के दिल्ली हिंसा पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गांधी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय कहा है। सोनिया गांधी के बयान पर जावड़ेकर ने कहा, कांग्रेस की ऐसी टिप्पणियों से पुलिस का मनोबल गिरता है। इस समय सभी पार्टियों को चाहिए कि शांति कायम करने के लिए काम हो। इसके बजाय सरकार पर दोषारोपण करना गंदी राजनीति है। हमारा विश्वास है कि पुलिस जांच में सच्चाई सामने आएगी कि किसने पत्थर भर के तैयारी की, किसने गोली चलाई, किसने वाहनों में आग लगायी और कौन पिछले 2 महीने से उकसा रहा था।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा है कि गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली सरकार के गैरजिम्मेदाराना रवैये ने राजधानी को दंगों में झोंकने का काम किया है। हिंसा में 20 लोगों मौत हो गई है। इस भयानक हिंसा की अमित शाह और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। अमित शाह को तुरंत ही पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। सोनिया गांधी ने कहा कि दिल्ली सरकार भी शांति बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही है।

सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि दिल्‍ली में इतनी हिंसा होने के बावजूद अर्धसैनिकबलों को क्यों नहीं बुलाया गया? भड़काऊ भाषण देने वाले भाजपा नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? गृहमंत्री अमित शाह बताएं कि वह रविवार से कहां थे और क्या कर रहे थे।

ये भी पढ़िए- दिल्ली हिंसा पर सोनिया गांधी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, ऐसी बातों से पुलिस का मनोबल गिरता है: प्रकाश जावड़ेकरये भी पढ़िए- दिल्ली हिंसा पर सोनिया गांधी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, ऐसी बातों से पुलिस का मनोबल गिरता है: प्रकाश जावड़ेकर

Comments
English summary
BJP Ravi Shankar Prasad on Sonia Gandhi statement over delhi violence
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X