भाजपा के पूर्व विधायक बोले, 'रोजाना हनुमान चालीसा पढ़ें, ओले-बारिश से बचाएंगे भगवान'
भोपाल। मध्यप्रदेश में रविवार को हुई भयानक बारिश और ओलावृष्टि में 6 लोगों की मौत हो गई थी। अब इस पर भाजपा के एक पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने लोगों के बेहद ही अजीबो-गरीब सलाह दी है। रमेश सक्सेना ने कहा है कि प्रदेश को प्राकृतिक आपदा से बचाने का एकमात्र उपाय है हनुमान चालीसा। उन्होंने कहा कि हर गांव में सामूहिक रूप से एक घंटे हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए तो हनुमान खुद प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को बचाएंगे।

आपदा से बचने के लिए एक मात्र उपाय है हनुमान चालीसा
इस बयान के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल रमेश सक्सेना ने एक वीडियो जारी किया था। जिसमें वे कहते हुए सुने जा रहे हैं कि, वैज्ञानिकों ने बताया है कि अगले 4-5 दिनों तक प्राकृतिक प्रकोप रहेगा।आलो भी आएँगे और बारिश भी होगी। इस आपदा से बचने के लिए एक मात्र उपाय है हनुमान चालीसा। सभी किसान भाईयों से निवेदन है कि प्रतिदिन एक घंटा हनुमान चालीसा का पाठ करें।

प्रतिदिन एक घंटे पांच दिनों तक हनुमान चालीसा का पाठ करें
रमेश सक्सेना आगे कहते हैं कि, मेरा यह दावा है कि अगर गांव में एक घंटे हनुमान चालीसा का प्रतिदिन आप लोगों ने पाठ कर लिया तो इस प्राकृतिक आपदा से निपटा जा सकता है। इसलिए पुन: युवा शक्तियों से निवेदन है कि प्रतिदिन एक घंटे पांच दिनों तक, हनुमान चालीसा का पाठ करें। विधायक का ये वीडियो वायरल हो गया है। लोग पूर्व विधायक के इस वीडियों पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

2013 निर्दलीय उम्मीदवार सुदेश राय से हार गए थे चुनाव
भाजपा नेता रमेश सक्सेना सिहोर विधानसभा से भाजपा के चार बार विधायक रह चुके हैं। रमेश सक्सेना पहली बार 1993 में निर्दलीय विधायक बने थे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए। तीन बार वह भाजपा के विधायक रहे। 2013 में वे सिहोर से हार गए। रमेश सक्सेना को 2013 निर्दलीय उम्मीदवार सुदेश राय ने हराया था।












Click it and Unblock the Notifications