BJP अध्‍यक्ष बनते ही नितिन नबीन ने चुनावी राज्‍यों के लिए प्रमुख चुनाव पर्यवेक्षकों और प्रभारियों की नियुक्ति

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपना पद संभालते ही मंगलवार को विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है। नितिन नवीन ने ऐसे अहम पड़ाव पर पार्टी अध्यक्ष का पद संभाला है, जब भाजपा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम और केरल में पांच राज्‍यों में होने वाले चुनावों में जीत दर्ज करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

bjp

बता दें नितिन नवीन ने आज ही भाजपा के 12वें और सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध पदभार ग्रहण किया। वे बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में अपनी पहली पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में आगामी महत्वपूर्ण चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति और कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी, साथ ही संगठनात्मक विकास और अन्य प्रमुख पहलों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

केरल में विनोद तावड़े को बनाया चुनाव प्रभारी

केरल विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जबकि केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे सह-प्रभारी होंगी। यह नियुक्ति दल की दक्षिणी राज्यों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

तावड़े को ही सौंपी गई चंडीगढ़ मेयर चुनाव की जिम्‍मेदारी

तावड़े को चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए चुनाव पर्यवेक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। पार्टी शहर में एक कड़े चुनावी मुकाबले की तैयारी कर रही है, जहां मेयर का चुनाव खुले मतदान के माध्यम से संपन्न होगा।

वर्ष 2026 का महापौर कार्यकाल, 2022 से 2026 तक प्रभावी मौजूदा पांच-वर्षीय नगर निगम का पांचवां और अंतिम कार्यकाल होगा। यह पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। मौजूदा मेयर का कार्यकाल 29 जनवरी 2026 को समाप्त होगा, अतः चुनाव प्रक्रिया को इस तिथि से पहले ही संपन्न किया जाना अनिवार्य है।

ग्रेटर बेंगलुरु कॉर्पोरेशन चुनाव के लिए राम माधव चुनाव प्रभावी

ग्रेटर बेंगलुरु कॉर्पोरेशन चुनाव के लिए, भाजपा ने पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पूर्व राजस्थान राज्य अध्यक्ष सतीश पूनिया और महाराष्ट्र विधानसभा सदस्य संजय उपाध्याय को सह-प्रभारी बनाया गया है, जो इस महत्वपूर्ण शहरी निकाय चुनाव में पार्टी की कमान संभालेंगे।

तेलंगाना नगर निगम चुनाव का आशीष शेलार को बनाया गया चुनाव प्रभारी

तेलंगाना नगर निगम और कॉर्पोरेशन चुनावों के मद्देनजर, पार्टी ने तीन नियुक्तियों की घोषणा की है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार वहां के चुनाव प्रभारी होंगे, जबकि पूर्व राजस्थान राज्य अध्यक्ष अशोक परनामी और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा सह-प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+