बुरे फंसे: भड़काऊ भाषण मामले में अमित शाह के खिलाफ चार्जशीट
नई दिल्ली। एक ओर भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ अपनी भड़कीली जुबान से मुश्किल में घिर आए हैं वहीं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के लिए भी पुरानी मुसीबत नए सिरे से खड़ी हो गई है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के मुजफ्फरनगर में लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज हुए केस में पुलिस ने अब उनके खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। मसले पर अगर अमित शाह पर लगे आरोप साबित हो जाते हैं, तो उन्हें 3 साल तक की सजा सुनाई जा सकती है।
पढ़ें- कश्मीर बाढ़ की वजहें
अमित शाह पर कई गंभीर धाराएं बढ़ाईं गईं है। लोकसभा चुनाव के दौरान शाह ने मुजफ्फरनगर के शामली में कई जगह जनसभाएं की थीं। इस दौरान अमित शाह पर आपत्तिजनक भाषण देने के ज़बर्दस्त आरोप सामने आए थे।
दंगापीड़ित जिले के करीब शामली और बिजनौर में भी मुकदमे दर्ज करवाए गए थे। मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र के एक हॉल में अमित शाह ने 4 अप्रैल, 2014 को एक जनसभा को सम्बोधित किया था जिसकी वीडियो क्लिप को आधार बनाते हुए उन्हें चुनौती दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications