6 बड़ी बातें: लोकसभा चुनाव 2019 में जीत हासिल करने के लिए भाजपा का मेगा प्लान, तैयारियां शुरु
लोकसभा चुनाव 2019 में अभी पूरा दो साल का समय बचा हुआ है। पर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए अभी से तैयारियों में जुट गई है।
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में अभी पूरा दो साल का समय बचा हुआ है। पर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए अभी से तैयारियों में जुट गई है।


सांसद और केंद्रीय मंत्री जुटेंगे फीडबैक लेने
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा अपने व्यापक प्लान जारी करने वाली है। केंद्र सरकार में मंत्री और सांसदों से लोगों के सेंटीमेंट तक पहुंचने को लेकर बात कही गई है। साथ ही उनसे फीडबैक लेने के लिए कहा गया है।

हारे हुए संसदीय क्षेत्रों में बिताएंगे रात
भाजपा के सूत्रों के मुताबिक भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों से उन संसदीय क्षेत्रों में एक-एक रात बिताने के लिए कहा गया है जहां पर उन्हें वर्ष 2014 में हार मिली थी। इसके लिए भाजपा ने एक सप्ताह का कार्यक्रम तैयार किया है। इसके जरिए लोगों के मन में क्या चल रहा है, इस बात को जानने के लिए कहा गया है और साथ ही यह भी योजना है कि इसके आधार पर ही वर्ष 2019 की चुनावी रणनीति को तैयार किया जा सके।

दलितों, अदिवासियों से करेंगे संपर्क
आपको बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2014 में कुल 543 सीटों में से 282 पर अकेले भाजपा ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस के बाद भाजपा पहली ऐसी पार्टी बनी थी जिसे इतनी सीटें लोकसभा में जीती थीं। इस कार्यक्रम का समापन 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन के मौके पर होगा। इस मौके पर सांसदों और नेताओं को दलितों, आदिवासियों और अति पिछड़े वर्ग से जुड़े हुए लोगों तक पहुंच बनाने के लिए कहा गया है। इसके जरिए भाजपा इन वर्गों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में जुट गए हैं।

पीएम मोदी का फरमान भाजपा नेता जाने क्या चाहते हैं लोग
भाजपा का इस कार्यक्रम के जरिए अपनी पैठ और स्वीकार्यता को अनूसूचित जनजाति, आदिवासी और पिछड़ों, दलितों तक ले जाना है। इस पूरे साप्तहिक कार्यक्रम के दौरान सांसद पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और व्यक्तिगत तौर पर प्रभावशाली लोगों से संपर्क करेंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक हमारी पूरी कोशिश होगी कि हम जान सकें कि लोग हमसे खुश क्यों नहीं है और वो असल में क्या चाहते हैं।

योजनाओं का करेंगे प्रचार
इस दौरान सांसदों की तरफ से सरकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा। इसके तहत प्रधानमंत्री उज्जावला योजना से गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को क्या फायदा हुआ, इसके बारे में लोगों से बात की जाएगी। वहीं मेक इंडिया अभियान को भी लोगों तक पहुंचाने का कार्यक्रम है। सांसदों से कहा गया है कि बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं और जमीनी स्तर पर फीडबैक लेने का काम करें जिसके आधार पर कुछ समय बाद वहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी रैलियां कर सकते हैं।

स्मृति ईरानी समेत कई अन्य सांसद पश्चिम बंगाल में एक सप्ताह तक कार्यक्रम करेंगे
इस दौरान राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी समेत कई अन्य सांसद पश्चिम बंगाल में एक सप्ताह तक कार्यक्रम करेंगे। इसके अलावा बिहार में चुनाव हारने के बाद वो भी भाजपा की प्राथमिकता में है। वहीं अरुण जेटली बेंगलुरु, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह निजामाबाद संसदीय क्षेत्र में कैंप करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications