भाजपा करती है उद्योगपतियों की राजनीति, कांग्रेस का लक्ष्य आम आदमी को ताकतवर बनाना: राहुल

rahul gandhi
भोपाल। कांग्रेस उपाध्यक्ष और युवराज राहुल गांधी ने राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश में भी भाजपा के खिलाफ आक्रामक चुनाव प्रचार अभियान जारी रखा। उन्होंने भाजपा की 2004 की इंडिया शाइनिंग प्रचार की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि राज्य सरकार के कामों पर सवाल खड़ा कर दिया और कहा कि भाजपा केवल एयरकंडीशनर्स और उद्योगपतियों की राजनीति करती है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के तेवर तीखे हैं और वे भाजपा साथ मध्य प्रदेश की सरकार पर तीखा प्रहार कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस में बड़ा फर्क बताते हुए कहा है कि भाजपा अधोसंरचना की बात करती है वहीं कांग्रेस का लक्ष्य आम आदमी को ताकतवर बनाना है। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवार को राहुल गांधी का दूसरा दौरा था। उन्होंने बुंदेलखंड के सागर जिले के राहतगढ़ और मालवा के इंदौर में सत्ता परिवर्तन यात्रा के दौरान सभाओं को संबोधित किया।

इंदौर के दशहरा मैदान की सभा में गांधी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में बड़ा फर्क है। वे कहते हैं कि सड़कें बनाने से आम आदमी का जीवन बदल जाएगा, वे शाइनिंग इंडिया की बात करते हैं, वहीं कांग्रेस आम आदमी को शक्ति देना चाहती है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति उद्योगपतियों की राजनीति है, यह चुने हुए लोगों की राजनीति करती है वे वातानुकूलित कमरों में बैठकर राजनीति करते है। वहीं कांग्रेस आम आदमी की राजनीति करती है।

राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी का यह राज्य का दूसरा दौरा है। गांधी गुरुवार को विशेष विमान से दिल्ली से भोपाल पहुंचे और भोपाल से हेलिकॉप्टर से राहतगढ पहुंचें वहां आमसभा को संबोधित किया और उसके बाद राहतगढ से इंदौर के लिए रवाना हुए और वहां आमसभा को संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+