ओडिशा के चिकिटी में भाजपा मजबूत कर रही अपनी जमीन, बढ़ सकती है बीजेडी की मुश्किल
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। गंजम जिले की चिकिटी विधानसभा में इसको लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति को तैयार करना शुरू कर दिया है। यहां भाजपा बीजेडी के सामने बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रही है। ऐतिहासिक तौर पर यहां कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है, यहां चिकिटी की राजकुमारी और बीजेडी की नेता उषा देवी 2000 से प्रतिनिधित्व कर रही हैं। हाल के चुनाव में बीजेडी का वोट शेयर काफी बढ़ा था। लेकिन भाजपा अब यहां प्रमुख पक्ष बनकर सामने उभरी है। पत्रपुर ब्लॉक से भाजपा ने अपनी जमीन को मजबूत करना शुरू किया है।
चिकिटी ब्लॉक अभी भी बीजेडी के लिए भरोसेमंद रहा है, लेकिन पत्रपुर पहाड़ी क्षेत्र में मौजूदा विधायक और मंत्री उषा देवी के लिए भाषायी दिक्कत बनी हुई है। जिसकी वह से वह यहां के लोगों से सीधा संवाद स्थापित नहीं कर पाती हैं। हालांकि यहां के लोग शाही परिवार पर अपना भरोसा जताते हैं।

लेकिन यहां उषा देवी के साले दुर्गा प्रसाद प्रसाद देव के निधन के बाद स्थिति में बदलाव देखने को मिल रहा है। उषा देवी के बेटे श्रीरूप देव एक उद्योगपति हैं, वह भी राजनीति में कदम रख चुके हैं लेकिन उन्हें अभी लोगों में उन्होंने अपनी पैठ नहीं बनाई है। श्रीरूप को उषा देवी का उत्तराधिकारी माना जाता है, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि राजकुमारी ही यहां की बागडोर को संभाले रखें।
बीजेडी की आंतरिक कलह की वजह से भाजपा को यहां जमीन मजबूत करने में मदद मिल रही है। लोगों को आश्चर्यचकित करते हुए भाजपा ने चिकिटी ब्लॉक के कुछ परिवारों को अपने साथ लाने में सफलता हासिल की है। इसमे झटिपदर गांव के 13 परिवार शामिल हैं, जोकि मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications