BJP के लिए केरल की पिच पर बैटिंग करेंगे श्रीसंत
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के वक्त देश में जो बीजेपी की लहर चली उसे दिल्ली और बिहार में रोक दिया गया। दोनों ही जगहों पर बीजेपी बुरी तरह से हार गई। ऐसे में इस हार के सिलसिले को रोकने के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। 5 राज्यों के होने वाले विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करने का दबाव बीजेपी पर बढ़ता जा रहा है। केरल विधानसभा चुनाव में पकड़ मजबूत करने के लिए बीजेपी ने पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत से संपर्क साधा है। खुद श्रीसंत ने इस बात की पुष्टि की है।

पार्टी नेता लगातार श्रीसंत से संपर्क कर रहे हैं। उनसे बातचीत हो रही है। श्रीसंत की ओर से भी सकारात्मक इशारे दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वो परिवार से विचार विमर्श कर फैसला करेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि कल होने वाले श्रीसंत और अमित शाह की मुलाकात में इस बाबत बड़ा ऐलान किया जा सकता है।
आपको बता दें कि श्रीसंत के ससुर हिरेंद्र सिंह शेखावत के मध्य प्रदेश बीजेपी नेताओं से अच्छे संबंध है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है श्रीसंत बीजेपी के लिए केरल की पिच पर बल्लेबाजी करेंगे। वहीं बीजेपी को उम्मीद है कि श्रीसंत की बैटिंग की बदौलत केरल को लफ्टे और कांग्रेस के कब्जे से छीन पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications