क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

हर मंडल में दस किमी पदयात्रा करेगी भाजपा, 2019 के लोकसभा चुनाव पर नजर

By Vinod Kumar Shukla
Google Oneindia News

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी हर मंडल में दस किमी की पदयात्रा निकालेगी। यह यात्रा शहर के अहम स्थानों पर रुकेगी और लोगों को सरकार के कामों बारे में बताएगी। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने और जनता से जुड़ने के लिए पार्टी इस पदयात्रा कर रही है। एक दिसंबर से ये कार्यक्रम होगा। इसके तहत क्षेत्र के 50 से 60 भाजपा नेता और कार्यकर्ता पदयात्रा पर निकलेंगे और लोगों से मिलेंगे।

BJP organise 10 kilometre padyatra every mandal to connect with people

भाजपा ने सभी विधायक और सांसदों को एक दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच पदयात्रा अभियान के दौरान कम से कम पांच दिन अपने क्षेत्र के गांवों बिताने को कहा है। 15 दिन तक चलने वाली इस पदयात्रा के जरिए बीजेपी अपने जनप्रनिधियों को जनता के बीच भेजकर नजदीकी बढ़ाने की जुगत में हैं।

15 दिन के इस कार्यक्रम में हर मंडल में यात्रा होगी और इसके लिए हर दिन एक नए कार्यकर्ता को दिवस प्रमुख बनाया जाएगा, जो उस दिन पदयात्रा को लीड करेगा। उस दिन का खाना-पीना और दूसरी जिम्मेदारियों का भार दिवस प्रमुख पर ही रहेगा। दिवस प्रमुख दिनभर की यात्रा के दौरान आमजन से सरकार के कामकाज का फीडबैक भी लेगा।

बीजेपी के मंडल अध्यक्षों ने पदयात्रा की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया है। एक विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक टीम बनेगी। इन कार्यकर्ताओं को छोटी-छोटी टोलियों में बांटा जाएगा। ये टोलियां जाकर लोगों से मिलेंगी और भाजपा सरकार के बारे में जानकारी देंगी। इस दौरान रात्रि विश्राम के समय चौपालों का आयोजन होगा।

<strong>पाकिस्तान: ड्राइविंग लाइसेंस पाने वाली महिला ट्रांसजेंडर बनीं लैला </strong>पाकिस्तान: ड्राइविंग लाइसेंस पाने वाली महिला ट्रांसजेंडर बनीं लैला

English summary
BJP organise 10 kilometre padyatra every mandal to connect with people
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X