राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, जब तक मंत्री की बर्खास्तगी नहीं तब तक न्याय प्रक्रिया में आती रहेगी बाधा

नई दिल्ली, अक्टूबर 11। लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार से गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र के इस्तीफे की मांग कर रहा है। मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसको लेकर मोदी सरकार पर फिर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि जब तक मंत्री की बर्खास्तगी नहीं होगी, तब न्याय की प्रक्रिया में बाधा आती रहेगी।

rahul gandhi

न्याय प्रक्रिया में बाधा डाल रही है बीजेपी- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा है, "इस मंत्री को बर्खास्त ना करके भाजपा न्याय की प्रक्रिया में बाधा डाल रही है। केंद्र सरकार ना तो किसानों की परवाह करती है, ना ही हत्या के शिकार भाजपा कार्यकर्ताओं की।"

आशीष मिश्र को तीन की पुलिस रिमांड में भेजा गया

आपको बता दें लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर एक तरफ देश में सियासत हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ मामले में जांच प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। सोमवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे और लखीमपुर खीरी घटना के आरोपी आशीष मिश्र को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने कोर्ट से 14 दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने आशीष को 12 से 15 अक्टूबर तक ही पुलिस रिमांड में भेजा है।

लखनऊ में धरने पर बैठी थीं प्रियंका

इस कानूनी कार्रवाई के बीच विपक्ष लगातार केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ा है। खासकर कांग्रेस पार्टी इस मांग को लेकर धरना प्रदर्शन तक दे रही है। सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर तीन घंटे तक मौन व्रत किया। वहीं जयपुर में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत रखा था, लेकिन मंच पर तीन घंटे तक बातचीत चलती रही। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी आपस में भिड़ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+