2024 में आम चुनाव के लिए बीजेपी का नया फॉर्मूला, NaMo App से तय होगा BJP सांसदों का भविष्य
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी ने इस बार अपने मौजूदा सांसदों को फिर से मौका देने के लिए एक सर्वे शुरू किया गया है, जिसके लिए पार्टी नमो एप (NaMo App) मदद ले रही है। दरअसल, इससे पहले पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछले दिनों इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर की थी। जिसमें सर्वे में किसी क्षेत्र विशेष की जनता अपने सांसद के बारे में क्या सोचती है, अपने सांसद के काम और उनकी उपस्थिति से जनता कितनी खुश है या कितनी नाराज, लोगों से इसकी राय मांगी गई है।
2024 चुनाव लेकर बीजेपी लेगी जनता की राय
बीजेपी नमो एप को व्यापक प्रयोग शुरू कर दिया है। जिसके तहत बीजेपी मोदी सरकार के कार्यों और क्षेत्र के सांसदों का फीडबैक भी लेगी। भाजपा नमो ऐप के जरिए ये जानने का प्रयास कर रही है कि कौन सा मौजूदा बीजेपी सांसद अगले चुनाव में किस तरह प्रभावी होगी और उसके फिर से चुने की जाने की कितनी संभावना है।

नमो एप पर पूछे गए 15 सवाल
बीजेपी ने मौजूदा सांसदों के फीडबैक के लिए नमो एप कुल 15 सवाल पूछे हैं। जिनके जरिए सांसदों की लोकप्रियता का सर्वे किया जाएगा। इन सवालों को जवाब में जनता अपने अपने मन की बात शेयर कर सकेगी। बाद में भाजपा नमो ऐप पर किये गये सर्वे को जनता के बीच साझा करेगी, जिससे ये साफ हो जाएगा कि किस सांसद की अपने क्षेत्र में पकड़ कितनी मजबूत है।












Click it and Unblock the Notifications