भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: मुद्दा, मिशन 272

इस तीन दिवसीय बैठक में आम चुनाव के लिए योजनाओं का निर्णय लिया जाएगा और संबंधित व्यक्तियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। आज का दिन दिल्ली के लिए राजनीतिक सरगर्मियों से भरपूर है, जहां एक तरफ कांग्रेस की अखिल भारतीय समिति की बैठक चल रही है, वहीं भाजपा भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है।
भाजपा ने अपने प्रधानमंत्री पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है, कांग्रेस कमेटी में कार्यकर्ता रहरह कर आवाज उठा रहे हैं कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया जाए। जिस पर सोनिया गांधी ने अपना अंतिम निर्णय सुना दिया है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 229 सीटें जीतने में कामयाब रही थी, वहीं भाजपा के इस समय 117 सांसद हैं।
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी देश भर में रैलियां आयोजित कर पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस चार राज्यों में मिली शर्मनाक हार पर मंथन कर रही है। इन बैठकों के बाद पार्टियां चुनाव को लेकर आक्रामक प्रचार करना प्रारम्भ कर देंगी।












Click it and Unblock the Notifications