नरेंद्र मोदी ने कहा रैली में आई भीड़ भारत माता की जय बोलने वाली थी, कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR

narendra modi
गांधीनगर। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने लोक सभा चुनाव के आखिरी चरण के दिन गांधीनगर से देश के सभी वासियों को संदेश देते हुए वोट डालने की अपील की। मोदी ने कहा कि इस देश के जान और शान दोनों ही युवा है और उन्‍हें घर से बाहर निकलकर वोट देने जरूर जाना चाहिए। मोदी ने अपने सभी विरोधियों को एक टूक जवाब देते हुए यह भी कहा कि 'मेरी रैली के दौरान जो युवा और लोग आए थे वे सभी भारत माता की जय बोलने आए थे।'

नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर से देश के सभी लोगों को संदेश देते हुए कहा कि लाेकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत 'वोट' हेाती है और अगर कोई वोट नहीं डालेगा तो वह अपनी कायरता का परिचय देगा। मोदी ने यह भी कहा कि लोकतंत्र के इतने बड़े देश में सभी लोगों को अपने वोट का इस्‍तेमाल करना चाहिए ताकि एक मजबूत सरकार बने और देश को सुशासन से चलाए। सभी विरोधियों को एकसाथ जवाब देते हुए मोदी ने अपने संदेश में कहा कि जो लोग मेरी रैली में आए वो बेवकूफ नहीं थे बल्कि तपती धूप में भी भारत माता की जय बोलने आए थे।

नमो ने अपने संदेश में लेाकतंत्र की महत्‍ता और और उसकी सहभागिता को भी बताया। मोदी ने बताया कि चुनाव आयोग पिछले कुछ दिनों में चुनाव सफल तरीके से आयोजित कराने में असफ रहा है। लेकिन आज के संदेश में मोदी ने आयोग के कार्य को भी सराहा और यह भी कहा कि 12 मई को होने वाले चुनाव में आयोग अपनी पूरी जिम्‍मेदारी से काम करे और निष्‍पक्ष चुनाव कराए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+