कर्नाटक चुनाव: बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस पर लगाया फोन टैप करने का आरोप
नई दिल्ली। कर्नाटक में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने के बाद सियासी 'नाटक' जारी है। बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मिल जहां सरकार बनाने का दावा किया, तो वहीं चुनाव बाद एक हुए कांग्रेस-जेडीएस भी रणनीति बनाने में जुटे हैं। इसी को लेकर अब जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। इसी बीच बीजेपी सांसदों शोभा करंदलजे, जीएम सिद्धेश्वर और पीसी मोहन ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर कहा, 'हमारे पास इस बात पर विश्वास करने का हर कारण है कि कर्नाटक सरकार अपनी पावर का गलत इस्तेमाल कर हमारे मोबाइल फोन टैप कर रही है।'

इससे पहले कुमारस्वामी ने कहा है कि हमने सभी जरूरी कागजात राज्यपाल को सौंप दिए हैं, जिससे पता लग सके कि हमारे पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या है। राज्यपाल ने हमें भरोसा दिलाया है कि वह संवैधानिक तरीके से फैसला लेंगे। कुमारस्वामी का कहना है कि हमारे पास 117 विधायकों का समर्थन है।












Click it and Unblock the Notifications