विवादित बोल: बिना इजाजत रैली करने पर आदित्यानाथ के खिलाफ केस दर्ज
नई दिल्ली। बीते दिनों से चर्चा में आया शब्द 'लव जिहाद' अब राजनीति और समाज, दोनों पर भारी पड़ता नज़र आ रहा है। चुनाव आयोग ने नोएडा में विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के दौरान कथित भडकाऊ टिप्पणियां करने के लिए भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में कारण बताओ नोटिस जारी किया।

योगी आदित्यनाथ की कथित टिप्पणियों पर संज्ञान लेते हुए EC ने कहा कि उनकी राय है कि "पहली नजर में" उन्होंने आचार संहिता के प्रावधानों का "उल्लंघन" किया है।
आयोग ने योगी से इस बात पर जवाब देने को कहा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।
पढ़ें- एक लेख- पीएम मोदी विरोधियों के लिए
चुनाव आयोग ने अपने कारण बताओ नोटिस में आदित्यनाथ की चार कथित टिप्पणियों का उल्लेख किया जिसके बारे में आयोग कहना है कि ये आचार संहिता का उल्लंघन में प्रथम दृष्टया विचारणीय पाई गईं हैं।
आयोग के अनुसार, गोरखपुर से सांसद ने कहा कि मुरादाबाद में एक मंदिर से माइक हटाए गए लेकिन मस्जिद में इन्हें लगा दिया गया और जिन्होंने विरोध किया उन्हें जेल भेजा गया। आदित्यनाथ ने कथित रूप से कहा कि राम के बिना भारत की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती। आयोग के नोटिस के अनुसार, उन्होंने भगवान राम के नाम पर भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगे व अब अगली शाम तक योगी को इस पर जवाब भी देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications