कोरोना से बचने के लिए मड बाथ और शंख बजाने की सलाह देने वाले BJP सांसद ही निकले COVID-19 पॉजिटिव

नई दिल्ली। कीचड़ में नहाने और शंख बजाने से कोरोना नहीं होने का दावा करने वाले राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर से सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। हाल ही में उनका वीडियो आया था जिसमें वो शंख बजाकर कोरोना का इलाज बता रहे थे। सोमवार से शुरू हुए संसद सत्र से पहले सभी सांसदों के कोरोना टेस्ट करवाए गए थे। जिसमें 30 सांसदों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनमें एक सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया भी शामिल हैं।

सांसद जी ने शंख बजाकर कोरोना को हराने का किया था दावा

सांसद जी ने शंख बजाकर कोरोना को हराने का किया था दावा

दरअसल सुखबीर सिंह जौनपुरिया संसद का मानसून सत्र शुरू होने पर वहां पहुंचे थे। संसद में सत्र शुरू होने से पहले सभी सांसदों का कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जिसमें सुखबीर सिंह जौनपुरिया सहित 30 सांसदों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो में भाजपा सांसद कीचड़ में बैठे दिखाई दे रहे हैं और उनके हाथ में शंख था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फेफड़ों और किडनी का स्वस्थ होना जरुरी है। इसके लिए शंख बजाइए। सांसद ने ये भी कहा कि इम्यूनिटी दवाई खाने से नहीं बढ़ती है और प्राकृतिक चीजों से ही इम्यूनिटी बढ़ती है।

कोरोना संक्रमित होने पर हुए ट्रोल

सुखबीर सिंह जौनपुरिया के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सोशल मीडिया में पर लोग उनका पुराना वीडियो शेयर जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। कर्नाटक कांग्रेस के नेता श्रीवत्स ने ट्वीट कर लिखा कि, उनके (बीजेपी) निम्न आईक्यू वाले सांसद सुखबीर जौनपुरिया ने दावा किया था कि कोविड उन्हें नहीं छू पाएगा क्योंकि शंख बजाने से फेफड़ों की क्षमता में सुधार होता है और कीचड़ स्नान से प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ती है। आज वे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बीजेपी ऐसे बेवकूफों से भरी है। वे कैसे शासन करेंगे ?!

ये सांसद निकले कोरोना पॉजिटिव

ये सांसद निकले कोरोना पॉजिटिव

इस वीडियो से पहले भी अग्नि योग का वीडियो सामने आया था, जिसमें सासंद जौनपुरिया आग के बीच में बैठकर योग करते दिखाई दिए थे। बीजेपी के सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, आरएलपी के हनुमान बेनीवाल, बीजेपी की मिनाक्षी लेखी, बीजेपी के सुकांता मजूमदार, बीजेपी के अनंत कुमार हेगड़े, वाईआरएससी की गोद्देती माधावी, शिवसेना के प्रतापराव जाधव, बीजेपी के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, बीजेपी के विद्युत वरण महतो, बीजेपी के प्रधान बरुआ, वाईआऱएससी के एन रेद्देप्पा, डीएमके के सेलवम जी, बीजेपी के प्रताप राव पाटिल, बीजेपी के रामशंकर कठेरिया, बीजेपी के प्रवेश साहिब सिंह, बीजेपी के सत्यपाल सिंह और बीजेपी के रोडमल नागर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+