चौतरफा घिरे जेटली, आप, विपक्ष के बाद शत्रुघन सिन्हा ने मांगा इस्तीफा
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अपनी ही पाार्टी के भीतर से जेटली को जबरदस्त मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
भाजपा सांसद शत्रुघन सिन्हा ने आड़वाणी का हवाला देते हुए अरुण जेटली को इस्तीफा देने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जेटलीजी को राजनैतिक लड़ाई लड़नी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।
शत्रुघन सिन्हा ने ट्वीट करके कहा कि जेटलीजी को कानूनी लड़ाई की बजाए राजनैतिक लड़ाई लड़नी चाहिए। वहीं उन्होंने कीर्ती आजाद का समर्थन करते हुए उन्हें हीरो ऑफ द डे बताया है।
सिन्हा ने कहा कि कीर्ती आजाद हीरो हैं और वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा अपने दोस्तों से अनुरोध है कि उनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं की जाए क्योंकि वह भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं।
वहीं आज आम आदमी पार्टी ने जेटली के खिलाफ सड़क पर मोर्चा खोल दिया है। आप समर्थको ने जमकर सड़क पर हंगामा किया और जेटली के खिलाफ जमकर नारे लगाये। पुलिस ने आप समर्थकों को घेरने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।