पार्टी के MLA को जूते से मारने वाले BJP सांसद ने घटना को लेकर दी ये सफाई

Recommended Video

    BJP MP Sharad Tripathi ने BJP MLA Rakesh Singh को जूते से पीटने पर दिया बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। यूपी के संतकबीरनगर जिले की कलेक्ट्रेट में राज्य मंत्री आशुतोष टंडन की अगुआई में बुधवार को जिला कार्ययोजना समिति की बैठक हुई। इस दौरान शिलापट में नाम ना होने को लेकर भाजपा विधायक राकेश बघेल और भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी में विवाद हो गया। इस दौरान सांसद ने विधायक को खींचकर जूते से मारा, जबकि विधायक ने भी सांसद को कई तमाचे जड़ दिए। अब घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के सांसद शरद त्रिपाठी ने घटना पर खेद जताया है।

    BJP MP Sharad Tripathi on his brawl with Rakesh Baghel: I regret the incident and feel bad about it

    घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए शरद त्रिपाठी ने कहा कि, मुझे इस घटना पर खेद है और मैं बहुत शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूं। जो कुछ भी हुआ वह मेरे सामान्य व्यवहार के खिलाफ था। अगर मुझे प्रदेश अध्यक्ष तलब करते हैं तो मैं उनके सामने अपना पक्ष रखूंगा। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने इस घटना पर दोनों नेताओं को लखनऊ बुलाया है।

    लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने से पहले विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित बजट के अनुमोदन के लिए बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक बुलाई गई थी। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश सरकार के शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन बतौर मुख्य अतिथि बैठे थे। बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद सांसद शरद त्रिपाठी व मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल उलझ गए।

    सांसद ने विधायक पर अपने क्षेत्र में विकास कार्यों पर सांसद का नाम ना लिखवाने का आरोप लगाया था। इस पर विधायक ने भी सांसद पर ऐसे ही आरोप लगा दिए। मामला गाली-गलौच तक पहुंच गया। इसी बीच अचानक सांसद शरद त्रिपाठी उठे और पैर से जूता निकालकर विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल को ताबड़तोड़ मारने लगे। गुस्साए विधायक ने भी बगल में बैठे धनघटा विधायक श्रीराम चौहान व खलीलाबाद विधायक जय चौबे को धक्का देते हुए सांसद को कई तमाचे जड़ दिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+