बीजेपी सांसद संपतिया उइके का बेटा ड्रग्स के साथ गिरफ्तार
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके के पुत्र को मंडला पुलिस ने दो साथियों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को चेकिंग के दौरान कार से पकड़ा था। इनके पास से 3.380 ग्राम स्मैक पुड़ियों में मिली है। आपको बता दें कि संपतिया उइके भारतीय जनता पार्टी की नेता है और 2017 में मंडला से राज्यसभा सांसद बनी थीं।
पुलिस के अधिकारी ने बताया कि, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को पॉलीटेक्निक कालेज के पास सफेद रंग की होंडा ब्रायो कार का चालक पुलिस को देखते ही तेज रफ्तार से भागने लगा। इस पर पुलिस ने उस गाड़ी का पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर पुलिस ने कार को पकड़ लिया।
जब पुलिस ने युवकों से कार भगाने को लेकर पूछताछ की तो वे घबराने लगे। तीनों युवकों व कार की तलाशी ली गई। इस पर सतेंद्र उइके के पास से स्मैक की 17 पुड़िया, शाहरुख के पास से 10 पुड़िया तथा अभिषेक के पास से स्मैक की 14 पुड़िया मिली। तीनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कर्नाटक: कांग्रेस-जेडीएस के बीच तय हुआ सीट शेयरिंग का फॉर्मूला, मिली इतनी सीटें