लड़के-लड़की एक दूसरे को ऐसे गले लगाते हैं, जैसे खा जाएंगे- साक्षी महाराज
नई दिल्ली। भाजपा के सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि जो प्रेमी जोड़े सार्वजनिक स्थलों पर प्रेम का इजहार करते हैं उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो प्रेमी जोड़े मोटरसाइकिल, पार्क या कार में आपत्तिजनक व्यवहार करें उन्हें जेल भेज देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- SIT Investigation: राम रहीम और हनीप्रीत के 'खजाने' से उठा पर्दा, 473 खातों में बेशुमार दौलत

ऐसे गले लगाते हैं जैसे एक दूसरे को खा जाएंगे
साक्षी महाराज ने कहा कि प्रेमी जोड़े सार्वजनिक स्थलों पर एक दूसरे को ऐसे गले लगाते हैं जैसे एक दूसरे को खा जाएंगे। साक्षी महाराज ने यह बयान राजस्थान के भरतपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कही। साक्षी महाराज उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद हैं और वह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इससे पहले उन्होंने लव जिहाद और हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने जैसे बयान दिए थे।

जब रेप होता है तो कार्रवाई की मांग करते हैं
पत्रकारों से बात करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि ऐसे प्रेमी जोड़े जो सार्वजनिक स्थलों पर सही आचरण नहीं करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, इससे पहले की कुछ गलत हो, उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर कोई इन्हें नजरअंदाज करता है, लेकिन जब बलात्कार होता है तो लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हैं।

राम रहीम का भी किया था बचाव
आपको बता दें कि साक्षी महाराज ने डेरा सच्चा सौदा के चीफ राम रहीम का बचाव किया था, उन्होंने कहा था कि राम रहीम का किसी नेता से कोई संबंध नहीं है। आपको बता दें कि राम रहीम को कोर्ट ने रेप के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई है। हालांकि कोर्ट के फैसले के बाद साक्षी महाराज ने कहा था कि राम रहीम, रामपाल जैसे लोग जो वोट बैंक का परिणाम हैं, नेताओं को इस बात का आत्ममंथन करने की जरूरत है कि क्या ऐसे बाबाओं को बढ़ावा देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications