हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर बोले भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद, कहा-'भारत में आर्थिक अराजकता और अस्थिरता लाने की साजिश'
Hindenburg Report: हिडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट को लेकर भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि भारत के लोगों द्वारा ठुकराए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी उसके सहयोगियों और टूलकिट गिरोह ने मिलकर भारत में आर्थिक अराजकता और अस्थिरता लाने की साजिश रची है। रिपोर्ट शनिवार को जारी हुई है। इस रिपोर्ट को लेकर रविवार को हंगामा हुआ। इसलिए सोमवार को पूंजी बाजार अस्थिर है।
उन्होंने कहा कि बाजार को सुचारू रूप से चलाना सेबी की कानूनी जिम्मेदारी है। जब सेबी ने हिंडनबर्ग के खिलाफ नोटिस जारी किया। जुलाई में अपनी पूरी जांच कर ली। जो सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में की गई थी। फिर उन्होंने अपने बचाव में कोई जवाब ना देते हुए इस हमले को आधारहीन करार दिया है।

उधर हिंडनबर्ग रिपोर्ट और उसमें लगे आरोपों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सेबी, पीएम और निर्मला सीतारमण हिंडनबर्ग द्वारा उठाए गए तथ्यात्मक और बिंदुवार मुद्दों का जवाब कब तक देंगे। हम उस तारीख का इंतजार कर रहे हैं। क्या उन्होंने एगोरा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। क्या उन्होंने इस बात का जवाब दिया कि सेबी चेयरपर्सन बनने से पहले भी उन्होंने अपनी ईमेल आईडी से पैसे के लिए कोई मेल भेजा था क्या। उन्होंने ऑफ-शोर कंपनियों में निवेश का खुलासा किया था।
भारत को संदेह है कि उनकी कंपनियों का गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी की विदेशी कंपनियों में निवेश था। अगर उनके पास ऐसी जानकारी थी तो उन्हें सेबी अध्यक्ष क्यों बनाया गया। अगर उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी तो सत्ता में रहकर भी क्या कर रहे हैं। अगर वह इस बारे में नहीं जानते हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
हिंडनबर्ग रिसर्च ने 10 अगस्त को कहा कि व्हिसलब्लोअर दस्तावेजों से पता चला है कि सेबी की चेयरपर्सन माधबी बुच और उनके पति की अडानी मनी साइफनिंग घोटाले में इस्तेमाल किए गए। दोनों अस्पष्ट ऑफशेयर फंडों में हिस्सेदारी थी। व्हिसिलब्लोअर दस्तावेजों के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि माधबी बुच और उनके प्रति धवल बुच ने 5 जून 2015 को पहली बार सिंगापुर में आईपीई प्लस फंड 1 के साथ अकाउंट ओपन किया था।
दस्तावेज में आगे बताया गया है कि आईआईएफएल के एक प्रिंसिपल द्वारा हस्ताक्षरित धन की घोषणा में इन्वेस्टमेंट के स्रोत को सैलरी बताया गया और जोड़े की कुल संपत्ति 10 डॉलर मिलियन होने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications