बाल-बाल बचीं भाजपा सांसद रमा देवी, ट्रक ने मारी कार को जबरदस्त टक्कर
पटना। भारतीय जनता पार्टी से शिवहर (बिहार) की सांसद रमा देवी सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं। शुक्रवार की देर रात शिवहर स्थित चांदनी चौक के पास ट्रक ने रमा देवी की कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में रमा देवी तो बच गईं मगर टक्कर इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उधड़ गये। सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक की पहचान वीरेन्द्र पासवान के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाजपा सांसद रमा देवी शुक्रवार की रात शिवहर से अपने ब्रह्पुरा स्थित घर लौट रही थीं। चांदनी चौक के समीप उनकी गाड़ी को ट्रक ने ठोकर मार दी। वह गाड़ी में आगे ही बैठी थीं। उनकी गाड़ी में आगे की तरफ से बायीं ओर से ठोकर मारी गयी थी।
वह बाल-बाल बच गयीं। उन्हें कुछ नुकसान नहीं पहुंचा है। इस घटना के बाद सांसद के साथ चल रहे सुरक्षा गार्ड ने ट्रक चालक को मौके पर ही दबोच लिया। सूचना पर पुलिस व नगर डीएसपी मौके पर पहुंचे। ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। चालक का कहना था कि ट्रक को बैक करने के क्रम में गलती से ठोकर लगी है।












Click it and Unblock the Notifications