सुषमा स्वराज के निधन पर भावुक हुईं भाजपा सांसद रमा देवी
Recommended Video
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर पूरा देश शोकाकुल है। उनसे जुड़ा हर व्यक्ति भावुक है और सुषमा स्वराज को याद कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सांसद रमा देवी सुषमा स्वराज के निधन पर याद करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वह जबत सांस लेंगी सुषमा स्वराज से जुड़ी रहेंगी। रमा देवी ने कहा कि सुषमा स्वराज ने इस दुनिया को छोड़ दिया है, ताकि वह बेहतर जगह पर रह सके। बता दें कि आज सुषमा स्वराज का दोपहर 3 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी।

गौरतलब है कि सुषमा स्वराज का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन के लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक लोग भाजपा के कार्यालय में इकट्ठा होंगे, जहां उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। सुबह 11 बजे तक उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर रहेगा, जहां उनके अंतिम दर्शन किए जा सकते हैं। दोपहर को 3 बजे सुषमा स्वराज की अंतिम यात्रा निकलेगी, जोकि लोधी रोड के शवदाह गृह तक जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पीएम मोदी ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जाहिर करते हुए लिखा, भारतीय राजनीति में एक शानदार अध्याय का समापन हो गया। भारत ऐसे नेता के निधन पर शोक व्यक्त करता है, जिन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा और गरीबों के जीवन को समर्पित किया। बता दें कि सुषमा स्वराज ने मंगलवार को आखिरी ट्वीट किया था, जिसमे उन्होंने लिखा था कि प्रधान मंत्री जी - आपका हार्दिक अभिनन्दन. मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications