क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

VIDEO: 'भिक्षा' को आय का साधन बताने वाली बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर बांटती दिखीं 500-500 के नोट

Google Oneindia News

Recommended Video

Sadhvi Pragya ने भिखारियों को बांटे 500 के Note, कभी भिक्षा को बताया था Income Source|वनइंडिया हिंदी

भोपाल। अक्सर अपने बयानों के काऱण विवाद में रहने वाली भोपाल से बीजेपी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे भिखारियों को 500-500 के नोट बांटते दिख रही है। सबसे अहम बता यह है कि, चुनाव में प्रज्ञा ठाकुर ने अपने हलफनामे में अपनी आय का प्रमुख सोर्स भिक्षा बताया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो मध्य प्रदेश के सिहोर जिले का बताया जा रहा है।

एक कार्यक्रम के दौरान 500-500 के नोट बांटती नजर आईं

एक कार्यक्रम के दौरान 500-500 के नोट बांटती नजर आईं

वीडियो एनडीटीवी के जर्नालिस्ट अनुराग दर्वे ने ट्विटर पर शेयर किया है। अनुराग ने ट्वीट में लिखा कि, नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए हलाफनामे में बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने अपनी इनकम का साधन 'भिक्षाटन' बताया था। कल वह सिहोर में एक कार्यक्रम के दौरान 500-500 के नोट बांटती नजर आईं। जो वीडियो सामने आया है उसमें प्रज्ञा ठाकुर एक लोगों की भीड़ के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। उनके पास खड़ी कुछ महिलाओं के वे पास खड़े एक शख्स से लेकर 500-500 रुपए दे रही हैं।

प्रज्ञा ने हलफनामे में इनकम सोर्स भिक्षाटन बताया था

प्रज्ञा ने हलफनामे में इनकम सोर्स भिक्षाटन बताया था

इसके बाद वे महिलाओं प्रज्ञा ठाकुर के नाम के नारे लगाती हैं। जिसके बाद प्रज्ञा ठाकुर वहां से चली जाती हैं। हाल ही में बीजेपी नेता के निधन पर प्रज्ञा ठाकुर ने एक बड़ा ही अजीब बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, विपक्ष एक मारक शक्ति का प्रयोग आपकी पार्टी और उसके नेताओं के लिए कर रहा है। ऐसे में आप सावधान रहें। यह भाजपा को नुकसान पहुंचने के लिए किया जा रहा है।

विपक्ष एक मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है

विपक्ष एक मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है

ठाकुर ने कहा था कि बाबा ने कहा कि यह भाजपा के कर्मठ, योग्य और ऐसे लोग जो पार्टी को संभालते हैं, उन पर असर करेगा। उनको यह हानि पहुंचा सकता है। आप निशाना हैं, इसलिए ध्यान रखिएगा। उन महाराज की बात मैंने इतनी भीड़ में चलते-चलते सुना और भूल गई। लेकिन आज यह देखती हूं कि वास्तव में हमारा शीर्ष नेतृत्व सुषमा जी, गौर जी, जेटली जी पीड़ा सहते हुए जा रहे हैं। यह देखकर मन में आया कि कहीं ये सच तो नहीं है।

VIDEO: मां के साथ सो रही बच्ची को चुपके से उठा रहा था शख्स, तभी खुल गई नींद और...VIDEO: मां के साथ सो रही बच्ची को चुपके से उठा रहा था शख्स, तभी खुल गई नींद और...

Comments
English summary
bjp mp pragya thakur seen distributing 500 Rs note to beggars in madhya pradesh 's sehore
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X