क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

भोपाल: कांग्रेस MLA के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर धरने पर बैठी प्रज्ञा ठाकुर

Google Oneindia News

Recommended Video

Bhopal: Congress MLA के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर धरने पर बैठी Pragya Thakur । वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद प्रज्ञा को जलाने की धमकी देने वाले कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के बयान को लेकर शुरू हुआ विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नगर पुलिस स्टेशन गोवर्धन दांगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंचीं। उन्होंने कांग्रेस के एक विधायक पर उन्हें जिंदा जलाने का कथित रूप से बयान देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

BJP MP Pragya Thakur demands FIR against Congress MLA over threat to burn her in Madhya Pradesh

थाने में 2 घंटे तक इंतजार करने के बाद भी जब उनकी एफआईआर नहीं लिखी गई तो प्रज्ञा ठाकुर थाने के बाहर धरना देकर बैठ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कांग्रेस सरकार के दबाव में उनकी रिपोर्ट नहीं लिख रही है। उनका कहना है, 'मैं 2 घंटे से यहां इंतजार कर रही हूं, लेकिन पुलिस गोवर्धन दांगी (राजगढ़ के बायोरा से कांग्रेस विधायक) के खिलाफ मेरी शिकायत दर्ज करने के लिए तैयार नहीं है।'

मीडिया से बात करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, गोवर्धन दांगी ने कहा था, 'हम सिर्फ प्रज्ञा ठाकुर के पुतले को ही नहीं जलाएंगे, अगर उसने कभी अपना पैर यहां (राजगढ़ में) रखा, तो हम उसे भी जला देंगे। पुलिस कांग्रेस पार्टी के दबाव में है इसलिए वह मेरा एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। हालांकि थोड़ी देर के बाद साध्वी प्रज्ञा ने अपना धरना खत्म भी कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का फोन आने के बाद उन्होंने अपना ये धरना खत्म किया। वहीं साध्वी प्रज्ञा का का कहना है कि आज धरना यहीं खत्म किया है, लेकिन आगे लड़ाई जारी रहेगी।

बता दें कि, मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के ब्यावरा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने लोकसभा में महात्मा गांधी के हत्यारे के बारे में दिये गये कथित बयान के विरोध में प्रज्ञा के खिलाफ अपने निर्वाचन क्षेत्र में पिछले दिनों प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा का पुतला जलाया था और प्रदर्शन के दौरान दांगी ने कथित तौर पर कहा था कि यदि प्रज्ञा ने उनके निर्वाचन क्षेत्र में कदम रखा तो उन्हें जिंदा जला देगें।

रघुराम राजन की चेतावनी- संकट में है रियल एस्टेट सेक्टर, सरकार समस्या समझेरघुराम राजन की चेतावनी- संकट में है रियल एस्टेट सेक्टर, सरकार समस्या समझे

Comments
English summary
BJP MP Pragya Thakur demands FIR against Congress MLA over threat to burn her in Madhya Pradesh
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X