सवर्ण आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद किरण खेर बना रही थी अजीबो-गरीब शक्लें, वायरल हुआ VIDEO

Recommended Video

    Kirron Kher ने Parliament में चर्चा के दौरान बनाए अजीब Facial Expression, Video Viral वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। लोकसभा में सवर्ण आरक्षण पर चर्चा के दौरान सदन में चंडीगढ़ की बीजेपी सांसद किरण खेर का अजीबो-गरीब शक्लें बनाते हुए एक वीडियो से इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सदन में गंभीर मुद्दे पर चर्चा के दौरान इस तरह की शक्लें बनाने के चलते सोशल मीडिया पर यूजर्स कई तरह की टिप्णियां कर रहे हैं। 24 सेकेंड के इस वीडियो मे वह कई तरह की शक्लें बनाती दिख रहा हैं।

    लोकसभा में सवर्ण आरक्षण पर चर्चा के दौरान सदन में चंडीगढ़ की बीजेपी सांसद किरण खेर का अजीबो-गरीब शक्लें बनाते हुए एक वीडियो से इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स किरण खेर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 8 जनवरी को लोकसभा में अगड़ी जातियों के कमजोर लोगों को आरक्षण देने संबंधी संविधान संशोधन बिल पर चर्चा लगातार चल रही थी। गंभीर चर्चा के बीच किरण खेर सदन में मौजूद किसी साथी से अपनी एक मजाकिया अंदाज में इशारों में बात करती दिख रही है। वीडियो देखकर लगा रहा है कि, आरक्षण पर चर्चा के दौरान वह अपनी शॉल के बारे में बता रही हैं।

    ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने किरण खेर के इस हरकत की तुलना राहुल गांधी के सदन में आंख मारने से की है। कुछ यूजर्स ने उन्हें एक्सीडेंटल एमपी तक बता दिया है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, मां की लाड़ली बिगड़ गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+