बंगाल: BJP सांसद जयंत कुमार रॉय पर हमला, TMC के कार्यकर्ताओं पर आरोप

कोलकाता, जून 11: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के बाद शुरू हुई राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को एक बार फिर से बीजेपी सांसद को निशाना बनाकर कथित तौर पर उनके ऊपर हमला हुआ। जलपाईगुड़ी से सांसद डॉ. जयंत कुमार रॉय पर सिलीगुड़ी में शुक्रवार की शाम हमला हो गया। बताया जा रहा है कि, हमले में जयंत कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना को लेकर सांसद डॉक्टर जयंत कुमार रॉय राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

bjp MP Jalpaiguri Jayanta Kumar Roy attacked by goons allegation on tmc

जलपाईगुड़ी से सांसद डॉ. जयंत कुमार रॉय ने कहा कि आज शाम करीब पांच बजे मुझ पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने हमला किया। उन्होंने बांस के डंडों से मेरे सिर पर और हाथ पर मारा। मेरे साथ मौजूद कुछ अन्य लोगों पर भी हमला किया गया। बंगाल में कोई नियम-कानून नहीं है। बताया जा रहा है कि, जयंत उस वक्त राजनीतिक हिंसा के बाद घर छोड़कर भागे बीजेपी कार्यकर्ताओं को घर वापस जाने के लिए कहने गए थे। जिस वक्त उनकी कार पर हमला हुआ वह अपनी कार से राहत कैंप का दौरा कर वापस घर लौट रहे थे।

हमले के बाद डॉ. रॉय को सिलीगुड़ी के नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. एएन सरकार ने कहा कि उनके (डॉ. जयंत कुमार रॉय) सिर पर हमला हुआ है और उनके पेट में भी चोट आई है। डॉ. सरकार ने बताया कि अब उनकी हालत स्थित है और उनके शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं दिख रही है। इस हमले में दो अन्य बीजेपी कार्यकर्ता भी घायल हो गए। दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तृणमूल कांग्रेस जलपाईगुड़ी जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार कल्याणी ने बीजेपी सांसद पर तृणमूल के हमले के सभी आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि यह बीजेपी की गुटबाजी का नतीजा है। वहीं दूसरी ओर आज बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय आज फिर से टीएमसी में शामिल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+