देवरिया शेल्टर होम रैकेट: बीजेपी सांसद हेमा मालिनी का विवादित बयान, कहा- अब क्या करें?
Recommended Video
नई दिल्ली। देवरिया में लड़कियों के लिए एक शेल्टर होम से कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाए जाने का मामला पर बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी ने एक बड़ा ही बेतुका बयान दिया है। मंगलवार को जब कुछ पत्रकारों ने इस मामले पर टिप्पणी लेने चाही तो उन्होंने कहा कि, 'यह घटना दुखद है। लेकिन अब क्या करें!' हालांकि, सांसद ने इस मसले पर और कोई टिप्पणी नहीं की। उनका यह बयान उस समय आया है, जब विपक्षी दलों के नेता इस मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
योगी सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने इस पूरे मामले पर सरकार का बचाव किया है। जोशी ने कहा कि, शेल्टर होम में लड़कियों के साथ शारीरिक शोषण की बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है। उच्च स्तरीय जांच समिति ने इसकी आशंका जताई है। गिरिजा त्रिपाठी शेल्टर होम चलाती थी और उनकी बेटी कंचनलता वहां अधीक्षिका थी।
मुजफ्फरपुर केस: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से कहा- आरोपी ब्रजेश ठाकुर की पत्नी को भी करो गिरफ्तार
रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि पिछले साल सीबीआई ने शेल्टर होम की जांच की थी। यह साफ था कि देवरिया का यह शेल्टर होम गैर-कानूनी ढंग से चल रहा था। इस तत्काल बंद करके वहां रह रही महिलाओं, लड़कियों और बच्चों को शिफ्ट करने के आदेश दिए गए थे लेकिन इस आदेश का पालन नहीं किया गया।
बता दें कि देवरिया के एक शेल्टर होम में कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। यहां के भागी एक लड़की ने अंदर होने वाली गतिविधियों के बारे में जाकर पुलिस को बताया, जिसके बाद इस शेल्टर होम पर छापे मारी की गई। सूचना पर पुलिस ने 20 लड़कियां मुक्त कराईं और शेल्टर होम बंद कर दिया गया। लड़कियों ने बताया कि कैसे उन्हें कार से ले जाया जाता था और फिर लड़कियां रोती हुई वापस आती थीं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई लड़की विरोध करती थी तो उसे बुरी तरह पीटा जाता था। यहां तक कि उन्हें भोजन भी नहीं दिया जाता था।
आप विधायक को आतंकी कहने पर बीजेपी विधायक ओपी शर्मा को समन