भाजपा सांसद को फोन की जगह मिले पत्थर, कुमार विश्वास ने ट्वीट कर ली चुटकी
Recommended Video
नई दिल्ली। ऑनलाइन साइट से मंगाए गए सामान की बजाए पत्थर मिलना एक आम बात हो गई है। आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं। लेकिन इस बार चूना लगा है भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सांसद को। जिसपर कवि कुमार विश्ववास ने चुटकी ली है। कुमार विश्वास सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं।
आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए इसपर चुटकी ली है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा है, 'महसूस करिए सांसद जी, आप सब को चुनाव जितवाने के बाद बेचारी जनता को कैसा लगता है।'
महसूस करिए सांसद जी, आप सब को चुनाव जितवाने के बाद बेचारी जनता को कैसा लगता है😍🙏 https://t.co/onrmiLwfeR
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 30, 2019
दरअसल भाजपा सांसद खगेन मुर्मू के बेटे ने एक ई-कॉमर्स कंपनी से फोन मंगवाया था, लेकिन फोन की बजाय उन्हें पत्थर मिले हैं। इस खबर पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल के मालदा नॉर्थ से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू के बेटे को फोन की बजाए जब पत्थर मिले, तो इसे देखकर वह हैरान रह गए।
सांसद मुर्मू ने कहा कि उनके बेटे ने ऑनलाइन साइट के सैमसंग का फोन मंगवाया था, लेकिन जब पार्सल खोला तो उसमें रेडमी कंपनी का बॉक्स निकला। इस बॉक्स में पत्थर के टुकड़े मिले हैं। कंपनी द्वारा की गई धोखाधड़ी की शिकायत उन्होंने पुलिस में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कीड़े खाकर पेट भर रहे हैं इस देश के लोग, मंडरा रहा सबसे बड़ा खाद्य संकट