गौतम गंभीर ने LNJP अस्पताल भेजे 1000 PPE, केजरीवाल से बोले- और चाहिए तो बता दीजिएगा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने कोविड-19 के अधिक टेस्ट के लिए दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल को 1000 पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट भेजा है। गौतम गंभीर ने कहा कि मेरी फाउंडेशन ने 1000 पीपीई किट्स एलएनजेपी अस्पताल को भेजी है। यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में बनाए गए शेल्टर होम में पूरी तरह से स्वच्छता का खयाल रखा जा रहा है। संक्रमण को खत्म करने के लिए अधिक से अधिक टेस्ट किए जाने चाहिए। बता दें कि इससे पहले गौतम गंभीर ने दिल्ली सरकार को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मेरी गौतम गंभीर से अपील है कि वह हमे पीपीई मुहैया कराने में मदद करें।

gautam gambhir

इस बाबत गौतम गंभीर ने ट्वीट करके लिखा कि मैंने जो वादा किया था वो पूरा किया और 1000 पीपीई किट्स को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया है। अब आपकी बारी है कि आप ने दिल्ली के लोगों से जो वादा किया है उसे पूरा करें, अगर जरूरत पड़े तो और इक्विपमेंट का इंतजाम किया जा सकता है, कहां और कितने पहुंचाने हैं, बता दीजिएगा। इससे पहले एक ट्वीट करके गंभीर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था।

Recommended Video

    Coronavirus : Delhi के Moolchand Hospital की Nurse Corona Positive |वनइंडिया हिंदी

    गौतम गंभीर ने 6 अप्रैल को ट्वीट करके कहा था कि अरविंद जी पहले आपके उपमुख्यमंत्री ने कहा कि फंड की कमी है, आप ही उनके दावे के उलट कह रहे हैं कि किट्स की कमी है। खैर, मैंने 1000 पीपीई का इंतजाम कर लिया है, कृप्या मुझे बताइए इसे कहां भेजवाना है। बात करने का अब समय खत्म हो गया है, यह समय काम करने का है। आपके जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+