कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने अतीक अहमद के दोस्त इमरान प्रतापगढ़ी को बनाया है स्टार प्रचारक- भाजपा सांसद
कर्नाटक चुनाव में अतीक अहमद और अशरद की एंट्री हो चुकी हैं। भाजपा सांसद ने कांग्रेस स्टार प्रचारक इमरान प्रतागढ़ी को अतीक का दोस्त बताते हुए सवाल उठाया है।

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी यूपी के गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरद की एंट्री हो चुकी हैं। अतीक अहमद और अशरद जिसकी पुलिस कस्टडी में प्रयागराज में 15 अप्रैल को हत्या कर दी गई है, उन्हें भाजपा सांसद शोभा ने कांग्रेस के कर्नाटक स्टार प्रचारक इमरान प्रतापगढ़ी का गुरु बताया हैं।
याद रहे कांग्रेस ने जीत हासिल करने के लिए बुधवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। जिसमें महाराष्ट्र राज्यसभा सदस्य और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का नाम भी शामिल है जिसको लेकर भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने बड़ा आरोप लगाया है।
शोभा ने दावा किया है कि कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में यूपी के गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के दोस्त इमरान प्रतापगढ़ी का नाम शामिल हैं। भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ उसके (इमरान प्रतापगढ़ी) दोस्त थे।
इमरान उन्हें अपना भाई कहता था और अतीक और अशरफ को अपना गुरु मानता था। उन्हें कांग्रेस ने उन्हें कर्नाटक चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में रखा है, जिससे पता चलता है कि कांग्रेस अपराधियों और देशद्रोहियों के समर्थन में है।
केंन्द्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा इमरान प्रतागढ़ ने कर्नाटक में हिंदूओं के विरोध में भाषण दिया । प्रतापगढ़ी ने कहा है कि मुसलमान सिर झुकाने वाले लोग नहीं है, सिर काटने वाले हैं। उन्होंने आगे कहा ऐया बयान देने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के कांग्रेस ने अपना स्टार प्रचारक बनाया है।
बता दें कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में इमरान प्रतापगढ़ी का भी नाम शामिल है।
#WATCH | Gangster Atiq Ahmed & Ashraf were his (Imran Pratapgarhi) friends. Imran used to call them brothers... Congress has kept him on the list of star campaigners for Karnataka polls, which shows Congress is in support of criminals and anti-nationals: BJP MP Shobha Karandlaje pic.twitter.com/O3vpXNWSTB
— ANI (@ANI) April 20, 2023












Click it and Unblock the Notifications