बीजेपी सांसद बाबू लाल बोले, राहुल गांधी के पास सबूत नहीं किसकी हैं पैदाइश
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बीजेपी सांसद बाबू लाल ने विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास सबूत नहीं है कि आखिर वह किसकी पैदाइश हैं।
राहुल गांधी की पैदाइश पर बीजेपी सांसद ने उठाए सवाल
चौधरी बाबू लाल उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी से बीजेपी के सांसद हैं। सर्जिकल स्ट्राइक और राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए हालिया बयान के बाद उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष को लेकर ये विवादित टिप्पणी की है।
68 दिन का व्रत रखने के बाद 13 साल की लड़की की मौत
बीजेपी सांसद बाबू लाल ने कहा कि राहुल गांधी को किस चीज का सबूत चाहिए। सबूत तो राहुल गांधी के पास खुद नहीं है कि वो किसकी पैदाइश हैं।
Rahul Gandhi ko kis cheez ka saboot chahiye, saboot to Rahul Gandhi ke paas khud nahi hai ke wo kiski paidaish hai: BJP MP Babu Lal pic.twitter.com/14oer756sx
— ANI (@ANI_news) October 8, 2016
बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि ये लोग हमारी सेना पर उंगली उठा रहे हैं। इसलिए ऐसे लोगों को पाकिस्तान या दुबई भेज देना चाहिए।
Ye log hamari sena par ungli utha rahe hai, isiliye aise logo ko Pakistan ya Dubai bhej dena chahiye: BJP MP Babu Lal pic.twitter.com/TdzkYydDnT
— ANI (@ANI_news) October 8, 2016
बता दें कि उनसे सर्जिकल स्ट्राइक पर कुछ सियासी दलों के सबूत मांगने को लेकर सवाल किया गया था। इसी दौरान टिप्पणी करते समय बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी।
फतेहपुर सीकरी से बीजेपी सांसद हैं बाबू लाल
सांसद बाबू लाल ने कहा कि ऐसे लोगों को देश बाहर कर देना चाहिए जो भारतीय सेना के ऊपर उंगली उठा रहे हैं। भारतीय सेना ने इतनी बहादुरी का काम किया है।
एयरफोर्स डे पर खुले आसमान में भारतीय वायुसेना ने दिखाई अपनी ताकत, दुश्मन हो जाएं सावधान
उन्होंने कहा कि आखिर भारतीय सेना कौन सा गुनाह कर रही है जिसके लिए उन्हें सबूत चाहिए। सबूत तो राहुल गांधी के पास खुद नहीं कि वो किसका लड़का है। किसकी पैदाइश है और किसकी पैदाइश नहीं है।
बीजेपी सांसद ने कहा कि ऐसे लोगों को पाकिस्तान या दुबई भेज देना चाहिए, जो लोग भारतीय सेना पर ऊंगली उठा रहे हैं। ऐसे गद्दारों को देश से बाहर करना चाहिए। ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए।
#WATCH: BJP MP Babu Lal's controversial remarks on Rahul Gandhi. #surgicalstrike pic.twitter.com/H09iKexju8
— ANI (@ANI_news) October 8, 2016