'इंदिरा और संजय गांधी की मौत गोहत्या के श्राप के कारण हुई', BJP सांसद अनंत कुमार हेगड़े
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के फायर ब्रांड सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने शनिवार को एक नए विवाद की जंग छेड़ दी। जब हेगड़े ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस नेता संजय गांधी को गोहत्या का श्राप मिला था।
उन्होंने यह भी कहा कि इंदिरा गांधी की गोपाष्टमी के दिन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जो गोहत्या पर प्रतिबंध के लिए एक महत्वपूर्ण आंदोलन के दौरान श्रद्धेय तपस्वी करपात्री महाराज के श्राप का परिणाम था। किसके श्राप ने इंदिरा गांधी को दी मौत?

दरअसल, कुमता में एक कार्यक्रम में शामिल हुए अनंत कुमार हेगड़े ने कहा कि इंदिरा गांधी पीएम थीं तो, गोहत्या पर प्रतिबंध को लेकर बड़ा आंदोलन हुआ था। आंदोलन में दर्जनों संतों की मृत्यु हो गई और कई संतों की हत्या हुई और इंदिरा गांधी की उपस्थिति में गायों का वध किया गया। सैकड़ों गायें की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महान तपस्वी करपात्री महाराज ने इंदिरा गांधी को श्राप दिया था।
हेगड़े ने आगे कहा कि श्राप दिया कि 'गोपाष्टमी के दिन' ही तुम्हारा वंश नष्ट हो जाएगा। गोपाष्टमी के दिन एक विमान दुर्घटना में संजय गांधी की मृत्यु हो गई और गोपाष्टमी के दिन इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीजेपी सांसद हेगड़े ने कई मस्जिदों की उत्पत्ति के बारे में भी खुलकर बात की।
'कर्नाटक की भटकल मस्जिद का टूटना तय'
अनंत कुमार हेगड़े ने एक और विवादित बयान देते हुए भटकल के सुनहरे गांव के भाग्य को बाबरी मस्जिद के विध्वंस से जोड़ दिया। उन्होंने टिप्पणी की कि जैसे बाबरी मस्जिद को ढहाया गया, वैसे ही कर्नाटक के भटकल शहर स्थित मस्जिद का हश्र होगा। उन्होंने कहा कि जैसे बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया गया, भटकल का स्वर्ण गांव भी जल्द ही उसकी कतार में शामिल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आप चाहें तो इसे खतरा मानें। सिरासी के सीपी बाजार में एक मस्जिद भी है। यह पहले विजया विट्ठल मंदिर था। हमारा प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस नहीं बल्कि कुछ लोगों की मानसिकता है।












Click it and Unblock the Notifications