BJP विधायक राजा सिंह ने पैगंबर मुहम्मद पर की विवादित टिप्पणी, विरोध-प्रदर्शन के बाद दर्ज हुई FIR

BJP विधायक राजा सिंह ने पैगंबर मुहम्मद पर की विवादित टिप्पणी, विरोध-प्रदर्शन के बाद दर्ज हुई FIR

तेलंगाना, 23 अगस्त: पैगंबर मुहम्मद पर नूपुर शर्मा के बाद तेलंगाना के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक टी राजा सिंह ने विवादित बयान दिया है। पैंगबर मुहम्मद पर दिए अपने बयान के बाद टी राजा सिंह सुर्खियों में आ गए है। इतना ही नहीं, उनके खिलाफ 22 अगस्त की देर शाम तेलंगाना के साउथ जोन में विरोध-प्रदर्शन भी शुरू हो गया था। विरोध-प्रदर्शन और लोगों की नाराजगी को देखते हुए साउथ जोन पुलिस ने उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Recommended Video

    BJP ने MLA T Raja singh को किया सस्पेंड, पैगंबर मोहम्मद पर की थी टिप्पणी | वनइंडिया हिंदी *News
    BJP MLA Raja Singh booked for his alleged derogatory comments against Prophet Muhammad

    बीजेपी विधायक टी राजा सिंह द्वारा पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी किए जाने के बाद दबीरपुर, भवानी नगर, रेनबाजार, मिरचौक पुलिस स्टेशों में भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने बीजेपी विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धार्मिक भावनाओं को आहत किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। डीसीपी दक्षिण क्षेत्र पी.साई चैतन्य ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

    बताया कि बीजेपी विधायक राजा सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में यह कार्रवाई है। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 295 (ए), 153 (ए) और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, विरोध-प्रदर्शन कर लोगों का कहना था कि विधायक राजा सिंह को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। लेकिन पुलिस और प्रशासन ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और उन्हें वापस भेज दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी विधायक टी राजा ने हाल ही में एक वीडियो अपलोड किया था, इसमें उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी की थी।

    इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया था। वायरल हुए वीडियो में विधायक ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और उनकी मां को लेकर भी टिप्पणी की थी। आपको बता दें कि टी राजा सिंह हैदराबाद के गोशामहल से बीजेपी विधायक हैं। अक्सर वो अपने बयानों के कारण मीडिया की सुर्खियों में बने रहते है। यह कोई पहला मामला नहीं जब उन्होंने विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी वो कई बार विवादित बयान दे चुके है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+