असम बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के लिए मसीहा बने भाजपा एमएलए मृणाल सैकिया, देखें वीडियो
असम बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के लिए मसीहा बनें भाजपा एमएलए मृणाल सैकिया, देखें वीडियो
गुवाहाटी। देश भर में कोरोना संकट के बीच हर कोई अपने बचाव के लिए घर से बाहर तक निकलने से बच रहा है। इस महामारी के संकट के साथ असम राज्य में भारी बारिश के बाढ़ आ गई है जिसके कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं वहीं अब तक कुल 70 लोगों और बड़ी संख्या में जानवरों की मौत हो चुकी हैं। इस संकट के बीच असम के एमएलए मृणाल सैकिया बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के लिए मसीहा बन गए हैं। वो जान जोखिम में डालकर अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की जान बचाने में जुटे हुए हैं।
सैकिया ने ट्वीट किया कि बाढ़ ने मेरे निर्वाचन क्षेत्र में तबाही मचा दिया है। हम अंदर के इलाकों से फंसे हुए लोगों को बचा रहे हैं। जानवरों की जान भी ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने लिखा कि आज, मैं कई जगहों से सैकड़ों बकरियों को बचाकर खुश हूँ। उनका ये वीडियो देखकर यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं और एक यूजर ने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि सैकिया के इस काम से अधिक राजनेता प्रभावित होंगे और जिस क्षेत्र से वो चुनकर आएं है उनके लिए वो काम करने के लिए प्रेरित होंगे। इस वीडियो में आप ये भी देख सकते है कि भाजपा विधायक एक छोटे से बच्चे को हाथ में लेकर उसे सुरक्षित नाव पर पहुंचाया। बता दें सैकिया संकट के समय में जरुरमंद लोगों के लिए सदा खड़े होने के लिए जाने जाते हैं। कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान उन्होंने गोलघर जिले में प्रवासियों को जिनके पास घर जाने के लिए पैसे नहीं थे उन्हें quarantine सेन्टरों से अपने निजी वाहनों से उनके घर भिजवाया था।