पंचकूला से भाजपा विधायक ज्ञानचंद गुप्ता हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के विधायक ज्ञानचंद गुप्‍ता हरियाणा विधानसभा के स्पीकर चुन लिए गए हैं। ज्ञानचंद गुप्ता को सर्वसम्मति से 14वीं विधानसभा का अध्‍यक्ष चुना गया है। सोमवार को विधानसभा अध्‍यक्ष पद के लिए मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने ज्ञानचंद गुप्‍ता के नाम का प्रस्‍ताव किया, जिसका उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला और दूसरे दलों की ओर से समर्थन किया गया। ज्ञानचंद गुप्‍ता पंचकूला सीट से विधायक चुनकर आए हैं।

BJP Panchkula MLA Gian Chand Gupta unanimously elected Haryana Assembly Speaker

ज्ञान चंद गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बधाई दी। सोमवार को हरियाणा विधानसभा सत्र के पहले दिन विधायकों ने शपथ ली। सबसे पहले मनोहर लाल खट्टर ने शपथ ली। मंगलवार को सभी विधायकों के लिए सीटिंग प्लान तैयार किया जाएगा। विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र 4 से 6 नवंबर तक चलेगा।

हरियाणा में 21 अक्टूबर को चुनाव हुआ था। राज्य की 90 सीटों में से बहुमत के लिए जरूरी 46 के आंकड़े पर किसी पार्टी के ना पहुंच पाने के बाद 40 सीटें जीतने वाली भाजपा ने 10 सीटों पर विजयी रही जजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है। भाजपा को सीएम और जजपा को डिप्टी सीएम पद मिला है। 27 अक्टूबर को सीएम और डिप्टी सीएम ने ही शपथ ली है। वहीं नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+