भाजपा नेता का सुझाव शराब को महिला के नाम पर रखिए, बिक्री बढ़ जाएगी
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मेडिकल शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश महाजन अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। शराब की बिक्री की बढ़ोत्तरी को लेकर मंत्रीजी ने ऐसा सुझाव दिया है, जिसके बाद महिला एक्टिविस्ट उनसे उनके बयान पर मांफी मांगने को कह रही हैं। गिरीश महाजन ने कहा कि शराब का नाम किसी महिला के नाम पर रख दीजिए, फिर इसकी बिक्री अपने आप बढ़ जाएगी, जिसके बाद उनके इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है।

भाजपा नेता के इस बयान पर महिला संगठन और महिला एक्टिविस्ट ने आपत्ति जताई है, उन्होंने महाजन से उनके बयान पर मांफी मांगने को कहा है। हालांकि मंत्रीजी ने अपने बयान का बचाव किया है, उन्होंने कहा कि उन्होंने यह बयान हल्के-फुल्के अंदाज में दिया था, उन्होंने यह बयान एक कंपनी के सदस्यों की शराब की बिक्री में आई कमी को लेकर शिकायत पर दिया था, जोकि बिल्कुल मजाकिया लहजे में कहा गया था।
आपको बता दें कि महाजन ने यह बयान मुंबई से 300 किलोमीटर दूर नांदरबार स्थित सतपुड़ा सुगर फैक्ट्री के उद्घाटन के मौके पर दिया था। सुगर फैक्ट्री ज्यादातर शराब बनाने के लिए खोली जाती हैं। इसी दौरान कुछ ब्रांड के नाम का जिक्र करते हुए महाजन ने कहा कि शराब की कंपनियों को अपनी शराब का नाम महाराज की जगह महारानी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोल्हापुर, सांगली में शराब का नाम जूली, भिंगड़ी, बॉबी है और यह अच्छा बिजनेस कर रहे हैं।
अपने बयान का बचाव करते महाजन ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर इन कंपनियों को देखा है जिसे वरिष्ठ नेता जैसे शंकर राव काले चलाते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि मैं इस बात को मानता हूं कि यह बयान गलती से दिया गया है, इसलिए मैं इसके लिए कल लोगो से मांफी मांग लुंगा।
इसे भी पढ़ें- हिंदू आतंकवाद की बात करने वाले देशद्रोही हैं, हम बर्दाश्त नहीं करेंगे- योगी आदित्यनाथ












Click it and Unblock the Notifications